Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने क्यों कर ली इतनी जल्दी शादी? लाइव शो में टेनिस स्टार ने किया सबसे बड़ा खुलासा
भारत की मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड का है। जहां सानिया ने अपनी शादी को लेकर कुछ दिलचस्प और मजेदार बातें शेयर कीं।
शो में कपिल शर्मा के साथ उनकी बातचीत ने दर्शकों को न केवल हंसी में डुबो दिया बल्कि सानिया के व्यक्तिगत जीवन को लेकर कुछ नए खुलासे भी किए।

शो के दौरान जब एक दर्शक ने सानिया से सवाल किया कि, 'आपने इतनी जल्दी शादी क्यों कर ली? तो सानिया ने जवाब दिया कि, 'कभी-कभी जल्दी हो जाती है। इस सहज और मजेदार उत्तर ने न सिर्फ कपिल बल्कि पूरे स्टूडियो में बैठे दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। सानिया की यह चतुराई दर्शाती है कि वह अपने निजी जीवन को लेकर कितनी सहज और हल्के-फुल्के अंदाज में हैं।
डेटिंग के बारे में सानिया का खुलासा
इस बीच कपिल शर्मा ने सानिया से एक सवाल पूछा कि, 'आप और शोएब मलिक ने एक-दूसरे को कितने सालों तक डेट किया?' सानिया ने इसका मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, 'हम दोनों ने ज्यादा लंबा डेट नहीं किया, सिर्फ चार या पांच महीने ही डेट किया था।'
टेनिस स्टार ने डेटिंग को लेकर आगे कहा कि, 'जब आपको पता होता है, तो क्यों इंतजार करना?' उनका यह जवाब दिखाता है कि सानिया और शोएब के रिश्ते में कितनी सादगी और समझदारी थी और वे इसे जल्द से जल्द अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते थे। हालांकि, ये अलग बात है कि वर्तमान में दोनों का तलाक हो चुका है।
इस बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने सानिया से सवाल करने वाले दर्शक से पूछा कि, 'अगर सानिया शादी नहीं करती तो क्या आपको उम्मीद थी? इस सवाल पर सानिया के साथ पूरे स्टूडियो में बैठे दर्शक के जोरदार ठहाके गूंज उठे। सानिया का आत्मविश्वास और उनके साथ कपिल की केमिस्ट्री ने यह पल और भी दिलचस्प बना दिया। इस मजेदार इंटरएक्शन ने शो को और भी मनोरंजक बना दिया।
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। सानिया से तलाक के बाद पाक क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से तीसरी शादी की है। दूसरी ओर टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications