हैंडसम लड़कों को लेकर Sania Mirza ने कही दिल की बात
Sania Mirza in Kapil Sharma Show: पूर्व भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक अब साथ नहीं है। साल 2024 की शुरुआत में ही य़े दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए और शोएब मलिक ने तीसरी शादी भी कर ली। शादी से लेकर तलाक तक इस कपल को लेकर हमेशा मीडिया में चर्चाएं होती रही हैं। उनकी शादी 2010 में हुई थी और यह एक सरहद पार प्यार का जबरदस्त उदाहरण भी रहा।
सानिया ने लिया तलाक
शुरुआत में दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा था, लेकिन बाद में मीडिया में उनके रिश्ते में खटपट की खबरें आनी लगीं। शादी के बाद उनके रिश्ते में आई दरारों की कई वजहें सामने आईं, जिनमें करियर, परिवारिक समस्याएं और मीडिया की अति-सक्रियता शामिल थीं। साल 2024 में दोनों के बीच तलाक का ऐलान हुआ, जिस जानकर उनके फैंस और परिवार दोनों ही हैरान रह गए।

सानिया मिर्जा कबूली थी अपनी ये आदत
कपिल शर्मा के शो में कई स्टार हिस्सा ले चुके हैं। सानिया मिर्जा भी कपिल के शो में जा चुकी हैं। इस शो में कपिल के जोक्स पर सानिया मिर्जा अकेली भारी पड़ती नजर आईं। यहां कपिल ने जब सानिया से पूछा कि टेनिस कोर्ट पर जब दो खिलाड़ी आपस में मिलते हैं तो वो क्या बात करते हैं? क्या वो खेल के बारे में प्लान बनाते हैं या फिर कोई और बात हो रही होती है।
हैंडसम लड़कों को देखकर करती हैं ये काम
कपिल के इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने ऐसा जवाब दिया कि वहां बैठे सभी दर्शक की हंसी छूट गई। दरअसल, सानिया ने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों से मैच देखने आए हैंडसम लड़कों को लेकर बातें करती हैं। वह स्टैंड में नजर डालकर देखती हैं कि कौन सबसे ज्यादा हैंडसम लग रहा है और फिर उसे लेकर चर्चाएं शुरू कर देती हैं।
इजहान मिर्जा मलिक के क्लोज हैं सानिया
बता दें कि सानिया और शोएब का एक प्यारा बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। वह अपनी शादी के दौरान ही माता-पिता बने थे और इजहान की परवरिश दोनों के लिए एक अहम पहलू रही। तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे की जिम्मेदारी निभाते हुए उसे एक अच्छा भविष्य देने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस रिश्ते का अंत हालांकि एक दुखद मोड़ पर आया, लेकिन अब सानिया अपनी जिंदगी को एक नई तरह से जीने की कोशिश में जुटी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications