कंजूस निकलीं सानिया मिर्ज़ा की बहन, पैसे बचाने के लिए किया यह काम, आप भी जानकर होंगे हैरान
Sania Mirza and Anam Mirza: सानिया मिर्ज़ा की तरह उनकी बहन अनम मिर्ज़ा भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके भी पोस्ट और वीडियो सामने आते रहते हैं। दोनों बहनों के कमेंट्स भी एक-दूसरे के पोस्ट पर दिखाई देते हैं। अनम मिर्ज़ा का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
अनम मिर्ज़ा ने यूपीआई पेमेंट्स को लेकर अपना पोस्ट किया है और बताया है कि वह अब UPI का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हैं। इसके पीछे कारण भी उनकी तरफ से बताया गया है। अनम मिर्ज़ा ने जो कारण बताया है, वह सभी की मदद करने वाला है।

अनम मिर्ज़ा ने अपने पोस्ट में लिखा कि छोटे बदलावों से बड़ा प्रभाव पड़ता है। मैंने UPI का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया है। स्कैन बंद करने से पैसा भी कम खर्च होगा। इससे मुझे यह जानने में भी मदद मिलेगी कि मेरा पैसा कहां जा रहा है। इसके अलावा मैं कॉफ़ी के लिए भी अपने दोस्तों को बोलती हूं। यहां अपनी बात समाप्त करते हुए अनम मिर्ज़ा ने हँसने वाला इमोजी दिया।
Sania Mirza की बहन का बड़ा संदेश
उन्होंने यूपीआई पेमेंट बंद कर दिया लेकिन अन्य लोगों के लिए एक सीख भी छोड़ने का प्रयास किया है। ऑनलाइन पेमेंट से पता नहीं चलता कि आपका खर्च कम है या ज्यादा। बैंक अकाउंट में बैलेंस तक का पता नहीं चल पाता और कोई हिसाब नहीं रहता। अगर पैसे की बचत करनी है, तो यूपीआई पर निर्भर मत रहो। हालांकि डिजिटल युग में यह एक बड़ी जरूरत भी है। भारत सरकार भी लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित करती है।
Sania Mirza की बहन ने की दो शादियां
सानिया की बहन कई फैशन ब्रांड का बिजनेस करती हैं, उनका काम दुबई में भी है और करोड़ों की कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 300 करोड़ से ज्यादा है। पहली शादी से उनका तलाक हो गया था। इसके बाद महशूर भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन से शादी हो गई और दोनों काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications