सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक की होती है सीक्रेट मुलाकात? क्या इसी वजह से हो रहा तीसरी पत्नी से तलाक?
Sania Mirza: खेल की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक दो साल पहले अपनी राहें जुदा कर चुके हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है, दुबई के गलियारों से उनके नए जीवन को लेकर कई अनछुए पहलू सामने आ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल जो फैंस के मन में है कि क्या तलाक के बाद भी ये दोनों एक ही छत के नीचे रहते हैं? शोएब मलिक दुबई कई बार जाते रहते हैं। इस वजह से यह सवाल मन में आना भी लाजमी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया मिर्ज़ा ने दुबई में अपनी जिंदगी को पूरी तरह 'रीसेट' कर लिया है। सानिया अब पाम जुमेराह के एक नए और आलीशान विला में शिफ्ट हो चुकी हैं। सानिया ने अपने घर की नेमप्लेट से शोएब का नाम हटाकर अपने बेटे 'इज़हान' का नाम लिखवाया था। यह स्पष्ट संकेत है कि अब वह अपनी दुनिया अपने बेटे के इर्द-गिर्द ही बुन रही हैं।
क्या शोएब का दुबई में अलग घर है?
जी हाँ, शोएब मलिक अब सानिया के घर नहीं रुकते। शोएब ने दुबई में अपना अलग ठिकाना बना लिया है। वह महीने में दो बार पाकिस्तान से दुबई की यात्रा करते हैं, लेकिन उनका मकसद अब सानिया से मिलना नहीं, बल्कि अपने बेटे इज़हान के साथ वक्त बिताना होता है।
शोएब मलिक ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि वे इज़हान के लिए एक 'को-पेरेंट' के तौर पर हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इससे उन्होंने संकेत दिया था कि रिश्ता खत्म हुआ है जिम्मेदारी नहीं।
कैसे होती है Sania Mirza की शोएब से मुलाकात
दुबई की सड़कों पर अक्सर शोएब को अपने बेटे को स्कूल छोड़ते या पिक करते हुए देखा जाता है। सानिया और शोएब के बीच अब जो भी बातचीत होती है, वह केवल इज़हान की शिक्षा और भविष्य को लेकर होती है। दोनों ने एक ऐसी 'ग्रेसफुल' दूरी बना ली है, जहाँ वे एक-दूसरे के निजी जीवन में दखल नहीं देते, लेकिन बेटे की परवरिश में कमी भी नहीं आने देते। दोनों अपने बेटे के अलावा अन्य किसी मसकद से नहीं मिलते हैं, सानिया स्वाभिमानी महिला हैं और वह अपने लाइफ में काफी आगे बढ़ गई हैं।
तीसरे तलाक की तरफ बढ़ रहे शोएब?
ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो शोएब मलिक और उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद के बीच भी दूरियां बढती जा रही हैं। दोनों को अब एक साथ नहीं देखा जा रहा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शोएब मलिक और सना जावेद भी अपने तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications