'असली ताकत वो लड़ाइयां देती हैं, जो कोई देख नहीं पाता', सानिया मिर्जा ने समझाया संघर्ष का मतलब, पोस्ट वायरल
Sania Mirza Share new post: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो उनके फैंस के दिल को छू रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि ताकत अक्सर उन लड़ाइयों से बनती है जो कभी दिखाई नहीं देतीं। यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सानिया की ज़िंदगी के मौजूदा दौर से जोड़ रहे हैं।
तलाक के बाद बदली सानिया मिर्जा की लाइफ (Sania Mirza Share new post)
सानिया मिर्जा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया ने खुद को पूरी तरह फिटनेस और वेलनेस की तरफ डाइवर्ट कर लिया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल, मोटिवेशनल कोट्स और फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। बाकी समय वह अपने बेटे के साथ बिताना पसंद करती हैं।

फिटनेस और डाइट को लेकर रहती हैं जागरुक
सानिया आज भी अपने फिटनेस लेवल से लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। उनकी डाइट में हाई-प्रोटीन फूड, फ्रेश जूस और हेल्दी स्नैक्स शामिल रहते हैं। वह रोज़ाना योग, कार्डियो और टेनिस प्रैक्टिस करती हैं, जिससे उनकी एनर्जी और ग्लो आज भी बरकरार है। कई इंटरव्यू में वह फिटनेस को लेकर दिल खोलकर बात कर चुकी है।
कितनी है सानिया मिर्जा की नेटवर्थ
सानिया मिर्जा भारत की सबसे सफल महिला एथलीट्स में गिनी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 220 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह हैदराबाद में एक लग्जरी हाउस में रहती हैं और उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं और स्पोर्ट्स अकादमी भी चलाती हैं।
सानिया के करियर की बड़ी उपलब्धियां
सानिया का टेनिस करियर बेहद शानदार रहा है। वह ग्रैंड स्लैम डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में 6 खिताब जीत चुकी हैं। सानिया 2015 में वर्ल्ड नंबर-1 डबल्स प्लेयर भी बनी थीं। 2003 से 2013 तक वह भारतीय महिला टेनिस की सबसे बड़ी पहचान रहीं।












Click it and Unblock the Notifications