30 की उम्र में बन गई $13 मिलियन की मालकिन, तरक्की देख Sania Mirza को भी मची खलबली!

Sania Mirza share latest Instagram Post: साल 2003 से 2023 तक अपने शानदार करियर में पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन, युगल में पूर्व विश्व नंबर-1 और चार बार की ओलंपियन सानिया मिर्जा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

सानिया ने शेयर की स्पेशल स्टोरी (Sania Mirza share latest Instagram Post)

सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल स्टोरी शेयर की है। सानिया मिर्जा ने बिजनेस टाइकून अनन्या बिड़ला को लेकर यह पोस्ट किया है। दरअसल, अनन्या बिड़ला मार्केट में स्किन केयर से रिलेटेड कुछ नए प्रोडक्ट्स को लेकर आने वाली हैं। जिससे उनकी ब्रांड की वैल्यूएशन साल 2028 तक 34 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सानिया ने अनन्या की तरक्की के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Sania Mirza 1

सानिया मिर्जा और अनन्या बिड़ला में है गहरी दोस्ती

अनन्या बिड़ला और सानिया मिर्जा काफी अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। सानिया ने अनन्या के जन्मदिन पर उनके लिए मज़ेदार वीडियो शेयर किए थे। इससे पहले एक वीडियो में सानिया और अनन्या स्नैपचैट के फ़िल्टर लगाकर मस्ती करती हुई नज़र आई थीं। सानिया मिर्जा ने अपनी दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर सरेआम प्यार लुटाया। सानिया मिर्जा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक लाख करोड़ की मालकिन हैं अनन्या बिड़ला

अनन्या बिड़ला ने हाल ही में आईआईटी बॉम्बे में एक घरेलू एआई प्लेटफॉर्म सोफियस का बीटा संस्करण पेश किया, जिसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की योजना है। अनन्या बिड़ला की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह एक लाख करोड़ की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या बिड़ला की कुल संपत्ति लगभग 13 बिलियन डॉलर आंकी गई है। यह भारतीय करेंसी में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, अनन्या बिड़ला की सैलरी को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।

Sania Mirza 1

बता दें कि अन्नया ने अनन्या बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना की है, जो भारत में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और मानसिक स्वास्थ्य पहल का समर्थन करने पर केंद्रित है। इसके अलावा वह गांव की गरीब महिलओं को बिजनेस खोलने में मदद भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+