'अब चाहे कुछ भी हो जाए, मैं...', शोएब से तलाक के महीनों बाद सानिया ने किसको दिया जवाब, Video में कही बड़ी बात

Sania Mirza News: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी टूटने की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर जब से सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें आई हैं, तब से लोगों का उनकी निजी जिंदगी दिलचस्पी बढ़ गई है।

शोएब मलिक ने सानिया से अलग होते ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद सेृ तीसरी शादी कर ली। जिसके बाद फैंस सानिया को सलाह देने लगे की उन्हें एक दूसरा जीवनसाथी देखकर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि सानिया को ट्रोल करने वालों की संख्या ज्यादा है।

Sania Mirza News

अब सानिया मिर्जा ने फिर से अपने एक नए वीडियो में कई बातों का खुलासा किया है। सानिया ने अपनी जिंदगी के ऊतार-चढ़ाव को एक कैम्पेन वीडियो में दिखाने की कोशिश की है। सानिया ने इस वीडियो में हिंट दे दिया है कि, वो भविष्य में शादी करने की कोई योजना नहीं बना रही हैं।

सानिया मिर्जा ने कहा- 'अब चाहे कुछ भी हो जाए मैं अकेली काफी हूं'

सानिया मिर्जा ने कहा, ''लोगों ने कहा कि लड़की हो इतने बड़े ख्वाब मत देखो तो, मैने उन्हीं ख्वाबों को हकीकत करके दिखाया और इन्हें बताया कि मैं अकेली काफी हूं। जब मैंने कहा कि मुझें विंबलडन (प्रतियोगिता) में खेलना है तो उन्होंने हंस के हाथ ऊपर कर दिए और मैंने जीतकर अपने सिर को ऊपर कर दिया क्योंकि मैं अकेली काफी हूं।''

सानिया मिर्जा ने कहा, ''चैंपियन बनने के बाद जब मैने मां बनने का फैसला किया तो दुनिया ने मेरे इस फैसले पर भी सवाल उठाया तो बस दोबारा कोर्ट में उन्हें असली गेम दिखाया और जोर से कहा कि मैं अकेली काफी हूं। लेकिन फिर जिंदगी ने मुझे और कठिन पलों का सामना करवाया पर उन मुश्किल हालातों में भी मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि अब चाहे कुछ भी हो जाए मै अकेली काफी हूं।''

Sania Mirza News

सानिया मिर्जा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये एक सिनेमा का एक प्रमोशनल वीडियो है।

शोएब और सानिया का क्यों हुआ तलाक?

सानिया और शोएब का निकाह साल 2010 में हुआ था। दोनों की शादी लव मैरिज थी। ये सानिया की पहली और शोएब की दूसरी शादी थी। अब साल 2024 में शोएब और सानिया का रिश्ता खत्म हो चुका है, दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है।

Sania Mirza News

शोएब और सानिया का एक बेटा भी है, इजहान। शोएब से तलाक के बाद से सानिया अपने बेटे इजहान के साथ ज्यादातर वक्त भारत में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+