सानिया मिर्ज़ा या उनकी बहन अनम मिर्ज़ा, पढ़ाई के मामले में कौन आगे? किसके पास कौनसी डिग्री
Sania Mirza and Anam Mirza: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को लेकर फैन्स हमेशा उत्साहित रहते हैं। उनसे जुड़ी बातों को लेकर जानने का प्रयास भी रहता है। दुबई में सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे के साथ रहती हैं। उनकी एक छोटी बहन हैदराबाद में रहती हैं, जिनका नाम अनम मिर्ज़ा हैं। ज्यादा लोगों को अनम मिर्ज़ा के बारे में पता भी नहीं होगा।
अनम मिर्ज़ा का भी तलाक हुआ था, बाद में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दुदीन से शादी कर ली, वह भी घरेलू स्तर तक खेले हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इन सबके बीच एक एक बड़ा सवाल अनम और सानिया की शिक्षा को लेकर भी है।

Sania Mirza की कहां हुई पढ़ाई
यहां दोनों में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है, इसके बारे में जानना जरूरी है। सानिया मिर्ज़ा ने हैदराबाद से ही शिक्षा पूरी की और बाद में वह टेनिस खेलने लगीं। हैदराबाद के NASAR स्कूल से सानिया मिर्ज़ा की पढ़ाई हुई थी। इसके बाद सानिया मिर्ज़ा ने आगे की पढ़ाई की।
Sania Mirza की कॉलेज शिक्षा
कॉलेज एजुकेशन के लिए सानिया मिर्ज़ा ने हैदराबाद की सैंट मेरी कॉलेज का रुख किया और वहां से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया। चेन्नई की डॉक्टर एमजीआर इंस्टिट्यूट से डॉक्टरेट की मांड उपाधि मिली है। खेल में बेहतरीन योगदान को देखते हुए उनको यह सम्मान दिया गया था।
अनम मिर्ज़ा कहां तक पढ़ी हैं
अब अनम मिर्जा की शिक्षा को देखा जाए, तो वह भी अपनी बहन सानिया मिर्ज़ा से कम तो नहीं से नहीं दिखती हैं। अनम मिर्ज़ा ने भी ग्रेजुएशन किया है। शुरुआती एजुकेशन अनम ने भी उसी स्कूल से किया, जहां सानिया ने पढ़ाई की थी, बाद में ग्रेजुएशन के लिए सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वीमन का रुख किया।
अनम मिर्ज़ा ने अपना ग्रेजुएशन मॉस कम्यूनिकेशन में किया है। कुछ समय तक उन्होंने इस फील्ड में काम भी किया। हालांकि बाद में उन्होंने फैशन डिजाइन में अपना खुद का बिजनेस कर लिया। इस तरह उन्होंने अपना एक अलग रास्ता चुन लिया लेकिन शिक्षा के मामले में दोनों बहनें बराबरी पर हैं, ग्रेजुएशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications