Sania Mirza: सानिया मिर्जा या हसीन जहां, कौन है ज्यादा अमीर? दोनों की उम्र में कितना अंतर!
Sania Mirza and Hasin Jahan: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा और हसीन जहां दोनों ही अपने-अपने कारणों से सुर्खियों में रही हैं। सानिया मिर्जा ने टेनिस में भारत को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई है। दूसरी तरफ हसीन जहां को उनकी मॉडलिंग करियर और क्रिकेटर मोहम्मद शमी से रिश्ते के कारण मीडिया में पहचान मिली।
सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लिया तलाक (Sania Mirza and Hasin Jahan)
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। यह शादी उस समय अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रही थी। उनका एक बेटा भी है, लेकिन 2024 में दोनों ने आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया। इसके विपरीत हसीन जहां ने 2014 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से शादी की थी। हसीन जहां का जन्म 2 फरवरी 1980 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।

दोनों की उम्र में है कितना अंतर?
मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद शमी से हसीन जहां का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। लेकिन कुछ ही सालों में उनका वैवाहिक जीवन विवादों से घिर गया और यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। उम्र के मामले में हसीन जहां सानिया मिर्जा से लगभग छह साल बड़ी हैं। हसीन जहां का जन्म 1980 में हुआ था, जबकि सानिया का जन्म 1986 में हुआ। इस लिहाज़ से हसीन जहां अपने पति मोहम्मद शमी से भी उम्र में बड़ी हैं।
कमाई के मामले में कौन आगे
वहीं, आर्थिक स्थिति की बात करें तो दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। सानिया मिर्जा विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने शानदार खेल करियर के ज़रिए 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ एक मल्टी-मिलियनेयर हैं। दूसरी ओर हसीन जहां की आय सीमित है। रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट के आदेश पर उन्हें मोहम्मद शमी से गुजारे-भत्ते के रूप में लगभग चार लाख रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। वहीं हसीन जहां की नेटवर्थ भी सानिया मिर्जा से काफी कम आंकी गई है।
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का रिश्ता समाप्त हो चुका है। लेकिन हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच का मामला अभी भी अदालत में लंबित है। हसीन जहां ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके कारण यह मामला सालों तक मीडिया की सुर्खियों में बना रहा। बता दें कि सानिया मिर्जा इस समय दुबई में अपने बेटे के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं और खेल से जुड़े सामाजिक कार्यों में एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications