'जब हौसला उड़ान भर ले, तो आसमान भी छोटा लगता है', Sania Mirza का जलवा बरकरार, मिली असली जीत
Sania Mirza latest News: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वह टेनिस कोर्ट पर नहीं, बल्कि माइक के सामने अपनी बातों से लोगों का दिल जीत रही हैं। साल 2026 की शुरुआत से पहले सानिया मिर्जा एक नई आत्मविश्वास के साथ नजर आ रही हैं। उनका नया पॉडकास्ट, 'सर्विंग इट अप विद सानिया' (Serving IT Up with Sania) इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जहां वह मशहूर हस्तियों के साथ दिल खोलकर बातचीत करती दिख रही हैं।
अपने शो को लेकर क्या बोली सानिया? (Sania Mirza latest News)
सानिया मिर्जा का यह पॉडकास्ट उनके नए रूप को सामने लाने का करता है। वह एक संवेदनशील और सहज होस्ट के रूप में उभरकर आई हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में सानिया कहती हैं कि खेल हमेशा से मेरी भाषा रही है, इसलिए यह पॉडकास्ट में लोगों से जुड़ने का एक स्वाभाविक तरीका है। बरसों तक मैंने अपने दोस्तों के साथ सोफे पर बैठकर जो बिना स्क्रिप्ट वाली और सच्ची बातें की हैं, मैं उसी ऊर्जा को दर्शकों तक पहुंचाना चाहती थी।

उतार-चढ़ाव भरी रही है निजी जिंदगी
सानिया की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन उन्होंने जिस गरिमा और साहस के साथ इन परिस्थितियों का सामना किया है। सानिया का मानना है कि उनकी यह आंतरिक शक्ति खेल और उनके माता-पिता से मिले आत्मविश्वास का परिणाम है। वह कहती हैं कि हमें हर दिन इस समझ के साथ जागना चाहिए कि कुछ दिन हमारी योजना के अनुसार नहीं होंगे। चुनौतियों को स्वीकार करना और अगले दिन फिर से मजबूती के साथ खड़े होना ही असली जीत है।
7 साल के बेटे इजहान पर जमकर लुटाती हैं प्यार
आज सानिया मिर्जा केवल एक एथलीट नहीं, बल्कि एक सफल बिजमेसवुमेन और कामयाब मां भी हैं। वह भारत और दुबई में अपनी टेनिस अकादमियों का संचालन करती हैं, कई ब्रांड्स का चेहरा हैं और खेल कमेंट्री भी कर रही हैं। इन सबके बीच अपने 7 साल के बेटे इजहान के लिए वह एक मजबूत सहारा बनी हुई हैं। सानिया के अनुसार, यह सब 'प्रायोरिटी' यानी प्राथमिकताओं को सही तरह से चुनने से संभव होता है। जब वह काम के सिलसिले में यात्रा करती हैं, तो यह सुनिश्चित करती हैं कि परिवार का कोई सदस्य हमेशा इजहान के साथ रहे।












Click it and Unblock the Notifications