क्या खत्म हो गया है सानिया मिर्जा का इंतजार! चेहरे पर फिर लौटी मुस्कान, इस शख्स के साथ तस्वीर वायरल

Sania mirza instagram story: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा को लेकर फैंस के बीच भी चर्चाओं का माहौल बना रहता है। हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जहां सानिया मिर्जा अपने दोस्तों के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा की इस तस्वीर पर फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं।

शोएब मलिक से अलग हुईं सानिया मिर्जा

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दूसरी तरफ सानिया से तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। यह उनकी तीसरी शादी है। इस बीच सानिया अपने बेटे के साथ अपनी ज़िंदगी पर ध्यान दे रही हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

sania mirza 1

इस शख्स के साथ नजर आईं सानिया

रविवार यानी 21 जुलाई को देर रात सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में वह अपने दोस्तों के साथ बेहद खुश दिखाई पड़ रही हैं। इस तस्वीर में सानिया मिर्जा के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, सानिया मिर्जा के साथ तस्वीर में दिखाई देने वाले शख्स का नाम परीक्षित बलोची है। वह इससे पहले भी सानिया के साथ नजर आते रहे हैं।

कौन हैं परीक्षित बलोची

परीक्षित बलोची एक पॉपुलर ट्रैवल ब्लॉगर हैं, जिन्होंने 100 से ज़्यादा देशों की यात्रा की है। वे हर रोज़ सुबह 6 से 10 बजे तक सिटी 101.6 पर ब्रेकफ़ास्ट शो होस्ट करते हैं। जोधपुर, राजस्थान में जन्मे परीक्षित ने 12वीं तक की पढ़ाई वहीं पूरी की। रेडियो जॉकी के रूप में उनका करियर शानदार रहा है। उन्हें साल 2019 में परीक्षित को मिडिल ईस्ट के ट्रैवल ब्लॉगर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया।

सानिया से ऐसे हुई पहचान

परीक्षित की सानिया मिर्जा से अच्छी दोस्ती है। सानिया के पास दुबई में एक घर है, जहां वह अक्सर रहती हैं, जिससे उनके बीच मिलना-जुलना भी होता रहता है। बता दें कि तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा का नाम अलग-अलग सेलिब्रेटी के साथ जोड़ा जाता रहा है। सानिया का नाम भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा गया था। जिसके बाद शमी ने मीडिया की इस हरकत की जमकर आलोचना भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+