सानिया मिर्जा से ज्यादा अमीर है शोएब की पत्नी सना जावेद? दोनों की नेटवर्थ का अंतर हैरान कर देगा
Sania Mirza and Sana Javed Networth: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा पति शोएब मलिक से अलग होने के बाद अकेले अपना जीवन बिता रही हैं। सानिया मिर्जा अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ व्यस्त रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता काफी बढ़ गई है। वह पोस्ट या स्टोरी डालती रहती हैं।
शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सना जावेद की यह दूसरी शादी है और शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी की है। मलिक और सना को हाल ही में हनीमून के फोटोज के साथ भी देखा गया था। सानिया और सना के बीच नेट वर्थ की तुलना की जाए, तो काफी दिलचस्प आंकड़े हैं।

सना जावेद ने मनोरंजन जगत में एंट्री 2012 में की थी। इसके बाद देखते ही देखते वह पाकिस्तानी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी ऊपर चली गईं और सबसे ज्यादा राशि पाने वाली एक्ट्रेस में भी उनका नाम लिया जाने लगा। अलग-अलग ड्रामाज से उनकी फीस बढ़ती चली गई।
बात सना की नेटवर्थ की करें, तो यह करोड़ों में है। सना जावेद की नेट वर्थ 50 से लेकर 70 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में सना की नेट वर्थ का जिक्र किया गया है। हालांकि इस मामले में वह अपने पति शोएब मलिक से पीछे हैं।
अब शोएब मलिक की दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा की नेट वर्थ को देखा जाए, तो उनके पास पैसे की कमी नहीं है। सानिया मिर्जा की नेट वर्थ सना जावेद से तीन गुना ज्यादा है। टेनिस के अलावा उन्होंने विज्ञापनों और ब्रांड्स से भी काफी कमाई की है जो अब तक जारी है।
खेल से संन्यास और तलाक के बाद भी सानिया मिर्जा की ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है। वह इन्स्टाग्राम पोस्ट्स से भी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया मिर्जा की अनुमानित नेटवर्थ 216 करोड़ रुपये है। सना जावेद इस मामले में सानिया मिर्ज़ा के सामने कहीं नहीं टिकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications