रिटायरमेंट के बाद भी रोजर फेडरर की कमाई में नहीं हुई कमी, नेटवर्थ जानकर पकड़ लेंगे माथा
Roger Federer Net Worth: रोजर फेडरर संन्यास लेने के बाद भी फैन्स की दिलों की धड़कन बने हुए हैं। उन्होंने सिंगल्स में 20 खिताब अपने नाम किये हैं और 103 एटीपी खिताब हासिल किये हैं। रिटायरमेंट लेने के बाद भी उनके क्रेज और सम्पति में कोई कमी दर्ज नहीं की गई है।
मौजूदा विंबलडन में फेडरर और भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की फोटो सामने आई थी। लम्बे समय टेनिस जगत में तहलका मचाने के बाद भी फेडरर को टूर्नामेंट से ज्यादा कमाई करने का मौका नहीं मिला। वह इस मामले में अन्य टेनिस प्लेयर्स से पीछे रहे।

अपने पूरे करियर में पुरस्कार राशि के रूप में 130 मिलियन डॉलर से अधिक कमाने के बावजूद फेडरर टूर्नामेंट से होने वाली कमाई के मामले में टेनिस खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने क्रमशः 130 मिलियन डॉलर और 159 मिलियन डॉलर के साथ टूर्नामेंट से अधिक कमाई की है।
फेडरर साल 2020 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बने थे लेकिन तीन साल बाद ही खिसकते हुए दसवें स्थान पर पहुँच गए। उनकी कुल नेटवर्थ 550 मिलियन डॉलर आंकी गई। उन्होंने करियर के दौरान सिर्फ विज्ञापनों से ही 1 बिलियन डॉलर की कमाई की। उन्होंने फैशन ब्रांड युनिक्लो के साथ ही दस साल के लिए 300 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया था। इसके अलावा बैरिला, रोलेक्स, LVMH मोएट हेनेसी लुई वुइटन और मर्सिडीज-बेंज शामिल, स्विट्जरलैंड टूरिज्म, विल्सन स्पोर्टिंग गुड्स आदि रहे।
विंबलडन 2021 के बाद, फेडरर ने किसी भी सिंगल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा नहीं की और 13 जून, 2022 को वह शीर्ष 50 से बाहर हो गए। पेशेवर पदार्पण के बाद वह पहली बार रैंकिंग से बाहर हुए। फिर भी फेडरर ने घोषणा कर दी थी कि वह सितंबर 2022 के लेवर कप में दौरे पर वापसी करेंगे।
संन्यास के समय फेडरर और नडाल दोनों की आँखों में आंसू थे। कोर्ट में दोनों एक-दूसरे के धुर विरोधी थे लेकिन खेल के बाद दोनों की धाकड़ दोस्ती थी और यह फेडरर के संन्यास वाले दिन दिखाई दी।












Click it and Unblock the Notifications