फ्रेंच ओपन स्पेशल ट्रिब्यूट पर फूट-फूटकर रोये राफेल नडाल, सानिया मिर्ज़ा भी नहीं रोक पाईं आंसू

पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद राफेल नडाल एक बार फिर से फ्रेंच ओपन में लौटे और माहौल काफी भावुक हो गया। एक बार फिर से दर्शकों ने 'राफा' के नारे लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा। नडाल के अलावा अन्य दिग्गज भी इस दौरान मौजूद थे।

नडाल का स्वागत एक विदाई समारोह में सम्मान करते हुए किया गया। इस दौरान रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और एंडी मुरे भी मौजूद थे। फैन्स ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और 'धन्यवाद राफा' लिखी हुई शर्ट पहनकर स्टेडियम में आए, नडाल इस माहौल को देखकर अभिभूत हो गए।

rafael nadal and sania mirza

नडाल इस दौरान भावुक हो गए और फूट-फुटकर रोने लगे। यह वही टूर्नामेंट है, जिसे नडाल ने अपने करियर में 14 बार जीता है लेकिन इस बार उनके हाथ में रैकिट नहीं था। वह ड्रेस किट में भी नहीं थे। नडाल अब एक शानदार सूट पहनकर कोर्ट पर आए थे।

नडाल ने भी फैन्स की तरफ हाथ हिलाया और अभिवादन स्वीकार किया। आयोजकों ने उनको ट्रिब्यूट देने के लिए छोटा वीडियो चलाया। अपने पुराने पलों को देखते हुए नडाल काफी ज्यादा भावुक हो गए। वह सभी के सामने रोने लगे और अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पाए। इस दौरान फेडरर और अन्य साथी भी मौजूद थे। विदाई भाषण के दौरान भी उनकी आवाज भारी थी। उन्होंने अंग्रेजी, फ्रेंच और अपनी मातृ भाषा में भाषण दिया।

नडाल के भावुक पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वाररल हो रहा है। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा भी खुद को रोक नहीं पाईं। सानिया मिर्ज़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी में यह वीडियो पोस्ट कर दिया। इस दौरान उन्होंने लिखा कुछ नहीं लेकिन आंखों में आंसू आने वाला इमोजी लगाते हुए भावनाओं को व्यक्त किया। नडाल के वीडियो को लेकर फैन्स के भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, सभी अपने इस हीरो को सलाम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+