हुक्का विवाद के बीच US Open में नजर आए धोनी, थाला की स्टाइलिश मौजूदगी से फैंस हुए गदगद
US Open, MS Dhoni: न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में मंगलवार की रात को कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे क्रिकेट फैंस खुश हो गए। दुनिया भर की निगाहें जहां 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच पर टिकी थीं, वहीं दर्शकों के बीच एक और नाम ने सबका ध्यान खींचा। ये कोई और नहीं बल्कि भारत के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
US ओपन मैच देखने पहुंचे धोनी (US Open, MS Dhoni)
धोनी को US ओपन के क्वार्टर फाइनल मैच में नोवाक जोकोविच और अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज के बीच मुकाबला देखते हुए देखा गया। जोकोविच ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-4, 7-5, 3-6, 6-4 से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उनका अगला मुकाबला स्पेन के पूर्व चैंपियन कार्लोस अलकाराज से होगा, जो इस साल फ्रेंच ओपन भी जीत चुके हैं।

वायरल हो रही धोनी की तस्वीरें
धोनी की मौजूदगी ने स्टेडियम का माहौल और भी खास बना दिया। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें ग्लोबल स्टार बताया। क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत और समझदार कप्तानी से टीम इंडिया को तीनों आईसीसी ट्रॉफियां दिलाने वाले धोनी का टेनिस कोर्ट पर यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। धोनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
हुक्का विवाद के कारण चर्चा में धोनी
धोनी की यह यूएस ओपन मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई जब सोशल मीडिया पर 'हुक्का विवाद' चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का पांच साल पुराना एक इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपने करियर के दौरान हुई कुछ घटनाओं का जिक्र किया था। उस बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे कभी किसी के कमरे में हुक्का लगाने या निजी मेलजोल से फेवर लेने वाले खिलाड़ी नहीं थे।
फैंस के बीच छाए रहते हैं धोनी
फैंस ने इसे धोनी पर तंज के रूप में जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। हालांकि, इरफान पठान ने साफ कर दिया कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और इसका धोनी से कोई लेना-देना नहीं है। धोनी फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल और ऑफ-फील्ड उनकी मौजूदगी हर बार सुर्खियां बटोरती है।












Click it and Unblock the Notifications