French Open 2025: दो सेट पिछड़ने के बाद रचा इतिहास, कार्लोस ने लगातार दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन

French Open 2025 Final: फ्रेंच ओपन के पुरुष वर्ग के फाइनल में अंत तक रोमांच बना रहा, यह स्पेन के कार्लोस अल्कराज और इटली के जैनिक सिनर के बीच खेला गया, जो अंतिम सेट में टाई ब्रेकर तक गया। इसे जीतकर अल्कराज ने दूसरी बार लगातार फ्रेंच ओपन का टाइटल जीत इतिहास रच दिया। उन्होंने 3-2 से मुकाबला जीता।

पहले सेट में कार्लोस अल्कराज का गेम फीका रहा, यहां जैनिक सिनर भारी पड़े और लगातार अंक जुटाते चले गए और सेट अपने नाम कर लिया। सिनर ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम करते हुए लीड बनाने में कामयाबी पाई लेकिन अगले सेट में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

french open final 2025

दूसरे सेट में कार्लोस ने सिनर के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी, हालांकि सिनर किसी भी तरह सेट अपने नाम करने में सफल रहे लेकिन स्कोरलाइन 7-6 रही। अब तीसरा सेट कार्लोस अल्कराज के लिए करो या मरो वाला था, इसमें सिनर जीतते, तो मैच समाप्त हो जाता।

गजब वापसी कर कार्लोस ने कर दिया था हैरान

यहां कार्लोस ने अपना पूरा दमखम लगा दिया और सिनर को हैरान कर दिया, चुस्ती और फुर्ती दिखाते हुए कार्लोस ने गजब वापसी की और सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। इसके बावजूद अगला सेट कार्लोस के लीफ फिर से करो या मरो वाला था और इसमें दोनों प्लेयर्स के बीच एक बार फिर से जंग हुई, कार्लोस ने 7-6 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला फाइनल सेट तक लेकर चले गए।

कार्लोस ने रच दिया इतिहास

अंतिम सेट में कार्लोस 3-1 से आगे थे लेकिन सिनर ने इस बार वापसी करते हुए कार्लोस को हैरान करने वाला गेम दिखाया। अंतिम सेट टाई ब्रेक में चला गया। अंत में 7-6 से मुकाबला जीतकर कार्लोस ने इतिहास रच दिया और सिनर का सपना टूट गया।

तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड

कार्लोस और सिनर ने मेंस फाइनल में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए, यह सबसे लम्बा फाइनल बन गया। विलांडर और विलास के बीच 1982 में 4 घंटे और 42 मिनट का समय लिया था। कार्लोस और सिनर का फाइनल 5 घंटों का समय पार कर गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+