French Open 2023: स्टेफानोस सितसिपास ने रॉबर्टो कारबॉल्स को दी मात, जीत के साथ तीसरे दौर में बनाई जगह
French Open 2023: फ्रेंच ओपन पेरिस के प्रतिष्ठित रोलैंड गैरोस स्टेडियम में खेला जा रहा है। 11 जून तक खिलाड़ियों के बीच फ्रेंच ओपन में टक्कर देखने को मिलेगी।

French Open 2023 latest Updates: दुनियाभर से टेनिस खिलाड़ी का फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेने आते हैं। फ्रेंज ओपन का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल, मारिया शारापोवा जैसे खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग हमेशा से काफी अधिक रही है। फ्रेंच ओपन के इतिहास में पहली बार राफेल नडाल हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
स्टेफानोस सितसिपास को मिली जीत: स्टेफानोस सितसिपास का फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी है। स्पेन के रॉबर्टो कारबॉल्स बेएना को हराकर पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में अपनी जगह बना ली है। 24 साल के सितसिपास अगले दौर में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन या पुर्तगाल के नूनो बोर्जेस के खिलाफ खेलेंगे।
जिरी वेस्ली को भी हराया था: इससे पहले स्टेफानोस सितसिपास ने फ्रेंच ओपन 2023 के पहले दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त जिरी वेस्ली को 7-5, 6-3, 4-6 से हराया था। स्टेफानोस सितसिपास इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हारने के बाद सितसिपास ने कभी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है। ऐसे में इस बार उनके पास फ्रेंच ओपन जीतने का शानदार मौका है।
राफेल नडाल ने जीता है सबसे अधिक फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल इस साल फ्रेंच ओपन का हिस्सा नहीं है। लेकिन उनके नाम इस टूर्नामेंट की सबसे अधिक जीत है। फ्रेंच ओपन को सबसे ज्यादा 13 बार जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम है। जबकि डबल्स की बात करें तो रोए इमर्शन ने 6 बार जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications