सानिया मिर्ज़ा ने साधा शोएब मलिक के ऊपर निशाना? इन्स्टाग्राम पर क्या लिखा जो मच गई खलबली

Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा काफ़ी चर्चा में रही हैं। इस बार चर्चा का विषय मिर्ज़ा का एक ख़ास सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने काफ़ी नई अटकलों को जन्म दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने भरोसे के विषयों पर संकेत दिया है। जिससे कई लोगों का मानना ​​है कि वह अप्रत्यक्ष रूप से अपने पूर्व पति मलिक की तरफ इशारा कर रही हैं।

टेनिस कोर्ट पर अपनी उपलब्धियों से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में रहीं सानिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव होती हैं। शोएब मलिक से शादी के बाद मिर्जा अपने देश को छोड़कर दुबई चली गईं। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के अपने फैसले के लिए आलोचनाओं का सामना भी उनको करना पड़ा।

sania mirza

सानिया ने एक k.jpoetry नामक इन्स्टाग्राम अकाउंट से किये गए एक पोस्ट को अपनी इन्स्टा स्टोरी बना दिया। इसमें लिखा था कि भले ही आपकी उम्मीदें टूट गई हों लेकिन भगवान पर भरोसा रखें। जो कुछ भी होता है, वह किसी कारण से होता है। खुद को समेटकर धैर्य बनाए रखें।

आगे इसमें लिखा था कि जो भी आपको मिलना है, वह ढूंढते हुए आ जाता है। स्थिति चाहे कितनी भी खराब हो। आप सिर्फ उम्मीद पर टिके रहें, ढेर सारा प्यार। सानिया की इस पोस्ट के कई मायने हैं क्योंकि यहाँ भरोसे की बात की जाए रही है और भोर शोएब मलिक ने तोड़ा और तीसरी शादी कर ली। मैरिड होने के बाद भी शोएब मलिक ने सना जावेद से अफेयर रखते हुए बाद में शादी कर ली। सानिया का तलाक हो गया और वह अब अपने बेटे के साथ रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+