Australian Open 2026: टेनिस की नई क्वीन बनीं एलेना रिबाकिना, खिताब के साथ जीत लिया 26.50 करोड़ का इनाम!
Australian Open 2026 Prize Money: कजाकिस्तान की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेना रिबाकिना (Elena Rybakina) ने शनिवार को मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरिना में इतिहास रच दिया। एक बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव से भरे तीन सेटों के फाइनल मुकाबले में रिबाकिना ने गत चैंपियन आर्यना सबालेंका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह रिबाकिना के करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
ऐसा रहा मैच का हाल (Australian Open 2026 Prize Money)
मैच की शुरुआत में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। अपनी ताकतवर बेसलाइन शॉट्स और सटीक सर्विस के दम पर उन्होंने रिबाकिना पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, रिबाकिना ने अपना धैर्य नहीं खोया। उन्होंने सबालेंका की ताकत का जवाब अपनी सटीक प्लेसमेंट और ग्राउंडस्ट्रोक से दिया। मैच के अंतिम क्षणों में रिबाकिना का शांत स्वभाव और दबाव में बेहतर शॉट चयन उनकी जीत का मुख्य कारण बना।

जीत के बाद पैसों की बरसात
खिताब जीतने के साथ ही एलेना रिबाकिना पर भारी-भरकम इनामी राशि की बौछार हुई है। रिबाकिना को विजेता के तौर पर 26.50 करोड़ (4.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) दिए गए। गौरतलब है कि इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का कुल प्राइज पूल 712 करोड़ (111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) रखा गया था। उपविजेता रहीं आर्यना सबालेंका को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा। उन्हें रनर-अप के तौर पर 13.73 करोड़ (2.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) की राशि मिली।
प्राइज मनी में जानिए किसे क्या मिला?
सेमीफाइनलिस्ट: $1,250,000 (लगभग ₹7.9 करोड़)
क्वार्टर फाइनलिस्ट: $750,000 (लगभग ₹4.7 करोड़)
चौथा राउंड (राउंड ऑफ 16): $480,000
तीसरा राउंड (राउंड ऑफ 32): $327,750
दूसरा राउंड (राउंड ऑफ 64): $225,000
पहला राउंड (राउंड ऑफ 128): $150,000












Click it and Unblock the Notifications