टेनिस फाइनल के दौरान 2 दर्शकों की हुई दुखद मौत, खेल जगत में शोक की लहर, होश उड़ा देगा मृत्यु का कारण
ट्यूरिन में आयोजित प्रतिष्ठित एटीपी फाइनल्स 2025 टेनिस टूर्नामेंट उस समय शोक में डूब गया जब 10 नवंबर 2025 को दो दर्शकों की मौत हो गई, पल भर में फाइनल की ख़ुशी गम में बदल गई। मैच के दौरान हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हृदय गति रुकने से इन दर्शकों की अचानक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना ने खेल जगत और आयोजकों को स्तब्ध कर दिया है। दोनों मृतक पुरुष दर्शक थे जिनकी आयु क्रमशः 70 और 78 वर्ष थी।

पहली घटना: एक दर्शक का निधन एरिना के अंदर, मैच शुरू होने से ठीक पहले हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब इटली के लॉरेंजो मुसेटी और अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ के बीच होने वाला महत्वपूर्ण मुकाबला शुरू होने वाला था।
दूसरी घटना: उसी दिन, दूसरे दर्शक ने एरिना के बाहर बने आधिकारिक फैन ज़ोन में दम तोड़ दिया।
दोनों मामलों में, प्राथमिक जांच के अनुसार मौत का कारण हृदय गति रुकना (Cardiac Arrest) बताया गया है। एटीपी और आयोजकों की प्रतिक्रिया इस दुखद खबर पर एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स) और इटली टेनिस महासंघ (FITP) ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
आयोजकों की तरफ से कहा गया कि एटीपी फाइनल्स के आयोजन से जुड़े सभी लोग इस दुखद घटना से बहुत व्यथित हैं। हम इस मुश्किल समय में मृतक दर्शकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications