क्या सानिया मिर्जा को है मोहब्बत की तलाश? सरेआम कहा- 'मुझे पहले प्यार...', शोएब से तलाक के बाद ये है प्लानिंग
Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में हैं। सानिया को तलाक के बाद से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। फैंस एक्ट्रेस को काफी सहयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके एक्स हसबैंड शोएब को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। अब तलाक के महीनों बाद ऐसा लग रहा है कि सानिया अपनी जिंदगी में नए प्यार की तलाश में हैं।
सानिया के तलाक से लगा झटका
साल 2010 में सानिया और शोएब ने शादी की थी। दोनों की शादी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद सानिया और शोएब का एक बेटा भी हुआ। मगर अचानक फिर शादी के सालों बाद तलाक की खबरों ने फैंस को तगड़ा झटका दिया। हालांकि तलाक के बाद सानिया को लोगों ने काफी सपोर्ट किया। वहीं दूसरी तरफ शोएब और उनकी नई दुल्हनिया को खूब ट्रोल किया गया।

सानिया ने कही दिल की बात
हाल ही में कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में जाह्नवी कपूर औऱ राजकुमार राव ने चार चांद लगाए। शनिवार को ये शो ऑनएयर हुआ। अब कपिल शर्मा शो के नेक्स्ट एपिसोड में मैरी कॉम, सानिया नेहवाल और सानिया मिर्जा नजर आने वाले हैं। शो का एक प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि सानिया कपिल से कहती हैं कि अभी मुझे लव इंट्रस्ट ढूंढना है।
सानिया का बयान हुआ वायरल
बताते चलें कि कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में लोग स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी को देखने के लिए जबरदस्त एक्साइटेड हैं। शो में अब सानिया मिर्जा नजर आने वाली हैं। अब देखना होगा कि पूर्व टेनिस स्टार शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्या कुछ कहती हैं। फिलहाल प्रोमो में सानिया मिर्जा को देखकर लोग काफी खुश हैं और इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications