नई दिल्ली| भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' अब जुलाई में आपके सामने होगी क्योंकि इसका विमोचन इसी साल के जुलाई महीने में होने जा रहा है।
तो सानिया की पहली मुहब्बत शोएब नहीं कोई और है, देखें वीडियो
इस जीवनी को लिखा है सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने, जिसे कि प्रकाशित करने जा रहा है 'हार्पर कॉलिंस', जिसके प्रकाशक ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें सानिया की जीवनी को प्रकाशित करने का मौका मिला, वो केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि 125 करोड़ जनता की प्रेरणा हैं।
सानिया, आशा भोंसले समेत 7 इंडियन महिलाएं 100 एस्पिरेशनल महिलाओं में शामिल
सानिया खुद अपनी आत्मकथा को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस मौके के लिए खुद को वो धन्य मानती हैं।एक पिता की नजर में उसकी बेटी दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची होती है लेकिन इमरान केवल एक सानिया नाम की बेटी के पिता ही नहीं बल्कि रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर इतिहास रचने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के वालिद हैंं।
FB पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं सानिया
ऐसे में जाहिर है उनकी लेखनी में एक गौरवान्वित पिता की भी सोच होगी इसलिए लोग सानिया मिर्जा पर लिखी किताब 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं।
मार्टिना के लिए सानिया बन गईं रिक्शेवाली, देखें तस्वीरें
कहा जा रहा है कि 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' में सानिया की लाइफ के कुछ ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में सानिया और उनकी फैमिली को छोड़कर और किसी को कुछ पता नहीं है। मालूम हो कि अगस्त 2015 से मार्च 2016 के बीच लगातार 41 खिताब जीतने वाली सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी वर्तमान में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी है।
बहन की सगाई पर दुल्हन की तरह नजर आयीं सानिया, देखें तस्वीरें