Sania Mirza: शोएब से पहले इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से था सानिया का रिश्ता, जानिए कौन है वो?

Sania Mirza and Asif Iqbal : भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा लगातार निजी कारणों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक होने का बाद से उनकी हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती हैं।

हालांकि शोएब से अलग होने के बाद सानिया ने कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा और ना ही तलाक के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई बयान दिया बल्कि उन्होंने अपने आप को काफी व्यस्त कर लिया है लेकिन इसके बावजूद वो लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में रहती हैं।

Sania Mirza

कई भारतीय फैंस शोएब मलिक से नाराज भी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सानिया को तलाक देकर शोएब मलिक ने अच्छा नहीं किया और इसी वजह से वो अक्सर शोएब मलिक को ट्रोल भी करते रहते हैं।

शोएब अपनी तीसरी पत्नी के साथ खुशी-खुशी जिंदगी व्यतीत कर रहे

फिलहाल शोएब अपनी तीसरी पत्नी के साथ खुशी-खुशी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा का केवल पाकिस्तानी शोएब मलिक से ही रिश्ता नहीं था बल्कि शोएब से मिलने से पहले भी उनका पाकिस्तान के एक दिग्गज खिलाड़ी से स्पेशल रिलेशन है, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं।

सानिया के चाचा हैं पाकिस्तान क्रिकेटर आसिफ इकबाल

शोएब मलिक से शादी से करने के बाद सानिया भले ही पाकिस्तान की बहू बनी थीं लेकिन उससे पहले पाकिस्तान उनके चाचू का घर था। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेटर आसिफ इकबाल उनके रिश्ते में चाचा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान गुलाम मोहम्‍मद भी सानिया के चाचा हैं और आसिफ उनके भांजे हैं, इस हिसाब से आसिफ दूर के रिश्ते में सानिया के चचाजान लगते हैं।

हैदराबाद में जन्मे आसिफ इकबाल 1961 में पाकिस्तान चले गए थे

आपको बता दें कि हैदराबाद में जन्मे आसिफ इकबाल 1961 में पाकिस्तान चले गए थे और उन्होंने पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए क्रिकेट खेला है, साल 1967 में उन्होंने कराची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था, आसिफ इकबाल ने अपने करियर में 58 टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं और वो मैच रेफरी की भूमिका संभाल चुके हैं।

सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से साल 2010 में की थी शादी

मालूम हो कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी। यह शादी हैदराबाद में हुई थी। इस शादी से सानिया को एक बेटा है, जो कि फिलहाल सानिया मिर्जा के साथ है और इन दिनों सानिया उसी की परवरिश में व्यस्त हैं।

सानिया मिर्जा निम्नलिखित पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुकी हैं...

  • अर्जुन पुरस्कार (2004)
  • डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ द ईयर (2005)
  • पद्म श्री (2006)
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2015)
  • बीबीसी की 100 प्रेरक महिलाओं की सूची
  • पद्म भूषण (2016)
  • एनआरआई ऑफ द ईयर (2016)
  • पिंकविला स्टाइल आइकन अवार्ड्स - सुपर ग्लैम स्पोर्ट्स स्टार ऑफ द ईयर (2023)

यही नहीं साल 2016 में टाइम ने सानिया मि्र्जा को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+