तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला दिवस पर देश की लड़कियों के नाम साक्षी मलिक का संदेश, सभी को देखना चाहिए

साक्षी ने #everywomanstrong के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया है। इसमें साक्षी पहलवान, पुलिसकर्मी, एयरहोस्टेस, इंजीनियर और अलग-अलग किरदार में दिख रही हैं।

By Rizwan

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने महिलाओं के नाम एक संदेश दिया है। एक वीडियो के जरिए उन्होंने कहा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में और हर समय लगातार संघर्ष कर रही हैं। वीडियों में उन्होंने कहा हा कि हर लड़की और हर औरत के अंगर एक साक्षी है, जो अपने लिए लड़ना, संभलना और जीतना जानती है। इस वीडियो में साक्षी पहलवान, पुलिसकर्मी, एयरहोस्टेस, इंजीनियर और अलग-अलग किरदार में दिख रही हैं। साथ ही एक जोरदार संदेश भी वो दे रही हैं।

साक्षी ने #everywomanstrong के साथ अपने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। हरियाणवी में इस वीडियो में साक्षी कह रही हैं, ''आप लोग सोचते हो कि ये ही साक्षी दंगल लड़ती है? असल में यहां हर साक्षी रोजाना दंगल करती है। हर दांव-पेंच के लिए पहले से ही तैयार, पैरों में गजब की फुर्ती, पैंतरों में लगातार बदलाव करती। आंख हमेशा अपने लक्ष्य पर कड़ी। जबरदस्त पटखनी खाने के बावजूद फिर से खड़ी होना जाना है। हर चाल को धूल चदा देती है। हिम्मत से हमेशा काम लेने वाली, यहां हर साक्षी हमेशा अव्वल आती है।'' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हैं। 24 साल की साक्षी रियो में पदक जीतने के बाद देशभर में मशहूर हो गईं हैं। साक्षी अपने बात को सीधे अंदाज में कहने के लिए भी पहचान रखती हैं। हाल ही में उन्होंने ओलंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार ने ईनामी राशि के वादे को पूरा ना करने को लेकर लताड़ लगा दी। 4 मार्च को साक्षी ने ट्वीट कर हरियाणा सरकार से पूछ लिया कि सरकार पदक विजेता को ईनामी राशि देने का वादा कब पूरा करेगी।

पढ़ें- #Women's Day: मिलिए देश की होनहार बेटियों से...जो देश का अभिमान हैं..

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Yes No
Settings X