रियो डि जेनेरियो। भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने रविवार को रियो ओलंपिक्स की वोल्ट फाइनल स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में छठे स्थान पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही वह फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं।
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली महिला जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने दो प्रयासों के बाद 14.850 का स्कोर बनाया। इसके लिए उन्हें अपना बेस्ट एफर्ट करना पड़ा। वह वोल्ट में छठे स्थान पर रहीं जबकि दो अन्य सब डिवीजन अभी बाकी है। इसमें टॉप 8 खिलाड़ी फाइनल खेलेंगे।
रियो ओलंपिक 2016 : भारत-जापान का महिला हॉकी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ, भारत को मिलेगा एक पॉइंट
वहीं रूटीन में दीपा ने 12.866 अंक और फ्लोर व्यायाम में 12.033 अंक बनाए। ओवरआल अंकों की बात करें तो दीपा फिलहाल 27वें स्थान पर हैं। नियम के हिसाब से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 8 जिमनास्ट व्यक्तिगत वर्ग में भाग ले सकेंगे।