नई दिल्ली। अपने खूबसूरत खेल से विश्व में तहलका मचाने वाली सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस के बीच में काफी अच्छी अंडरस्टेडिंग भी है। सानिया कई बार यह कह चुकी है कि वो और मार्टिना काफी अच्छे दोस्त हैं और इसलिए वो मार्टिना के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं इसलिए अगर सानिया ने मार्टिना के लिए रिक्शा चला लिया है तो इसमें किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।
बहन की सगाई पर दुल्हन की तरह नजर आयीं सानिया, देखें तस्वीरें
Positive India..तो हर घर में जन्म लेगी सानिया और मैरीकॉम
सानिया ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें मार्टिना रिक्शे के अंदर बैठी हैं और सानिया उसे चला रही हैं। इस फोटो के नीचे कैप्शन दिया गया है कि यह मेरा काम करने का दिन है और हिंगिस का आराम करने का। हम दोनों अभ्यास के लिए जा रहे हैं। सानिया ने इस फोटो के लिए लोगों से नाम सुझाने के लिए कहा था जिस पर काफी लोगों ने रियेक्शन दिया और अंत में सानिया ने अपनी और मार्टिना की जोड़ी को सेंटीना नाम दिया।
गौरतलब है कि सानिया-मार्टिना ने इस साल अब तक साथ में 6ग्रैंड स्लेम जीते हैं। सानिया की इस मजेदार फोटो को तेजी से लाइक किया जा रहा है। इसलिए आप भी देखिये यह खूबसूरत फोटो..
It's my day to work and her day off 😒 off to practice .. #SanTina @mhingis pic.twitter.com/kHVWpeCgPK
— Sania Mirza (@MirzaSania) October 4, 2015