पाकिस्तान के टॉप स्नूकर प्लेयर माजिद अली ने किया सुसाइड, डिप्रेशन के चलते दे दी जान
Pakistani Snooker Player Majid Ali: खेल जगत से पाकिस्तान को एक महीने के अंदर दूसरा बड़ा बड़ा झटका लगा है। पाक के टॉप स्नूकर प्लेयर और एशियाई अंडर-21 रजत पदक विजेता माजिद अली ने आत्महत्या कर ली। माजिद ने गुरुवार को पंजाब में फैसलाबाद के पास अपने गृहनगर समुंदरी में सुसाइड किया।
माजिद अली की उम्र 28 साल थी। पुलिस के अनुसार माजिद कथित तौर पर खेलने के दिनों से ही डिप्रेशन के शिकार थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने लकड़ी काटने वाली मशीन से खुद की जान ले ली।

पारिवारिक सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि अली कई सालों से अवसाद से जूझ रहे थे। अली एशियाई U21 रजत पदक विजेता थे। माजिद ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है और नेशनल लेवल में टॉप स्नूकर प्लेयर थे।
एक महीने में दूसरा झटका
पाकिस्तान में एक महीने के अंदर दूसरे स्नूकर प्लेयर की मौत की खबर सामने आई है। पिछले महीने मोहम्मद बिलाल के कार्डियेक अरेस्ट से निधन के बाद माजिद की मौत की दूसरी दुखद घटना सामने आई है। पाकिस्तान बिलियर्ड्स और स्नूकर के अध्यक्ष आलमगीर शेख ने कहा कि माजिद की मौत से पूरा समुदाय दुखी है।
माजिद के भाई उमर ने की पुष्टि
रिपोर्ट्स के मुताबिक माजिद की मौत के आसपास की परिस्थितियां विशेष रूप से चौंकाने वाली और परेशान करने वाली थी। माजिद के भाई उमर ने पुष्टि की कि उसकी मौत आत्महत्या का नतीजा थी। माजिद ने फैसलाबाद के पास अपने गृहनगर समुंदरी में लकड़ी काटने वाली मशीन से आत्मघाती कदम उठाया।
शुरू से ही डिप्रेशन के शिकार थे माजिद
माजिद के भाई उमर ने कहा कि माजिद किशोरावस्था से ही अवसाद से पीड़ित था और हाल ही में उसे एक और डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। उमर ने कहा, "यह हमारे लिए भयावह बात है क्योंकि हमने कभी नहीं सोचा था कि वह अपनी जान ले लेगा।"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे









Click it and Unblock the Notifications