Neeraj Chopra ने इतिहास रचा, World No. 1 एथलीट बनने वाले पहले भारतीय, शान से लहराया तिरंगा
अपनी मेहनत से तिरंगे को नई ऊंचाइयों पर फहराने वाले Neeraj Chopra अब World No. 1 बन चुके हैं। कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज होने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

Neeraj Chopra टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हैं। इसके अलावा उनके साथ एक और पहचान जुड़ गई है। नीरज चोपड़ा अब विश्व एथलेटिक्स की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में सोमवार को नीरज को विश्व नंबर एक पोजिशन मिली।
ऐसा करने वाले पहले भारतीय
नीरज को 1455 प्वाइंट मिले। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से 22 अंक आगे नीरज पहले भारतीय हैं, जो शीर्ष पर पहुंचे हैं। पुरुषों की भारतीय भाला फेंक रैंकिंग में नीरज 30 अगस्त, 2022 को विश्व नंबर 2 पर पहुंच गए थे। विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने लगभग 11 महीनों तक लीड कायम रखी।
नीरज ने पिछले साल सितंबर में ज्यूरिख में डायमंड लीग 2022 का फाइनल जीता था। इस टाइटल को जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने नीरज को झटका भी लगा जब ज्यूरिख में जीत के बाद चोट के कारण उन्हें कुछ समय रिकवरी में गुजारना पड़ा।
पुरुषों की भाला फेंक में भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड नीरज के नाम है। इंजरी से रिकवरी के बाद इसी साल उन्होंने 5 मई को सीज़न-ओपनिंग दोहा डायमंड लीग में भाग लिया और 88.67 मीटर की थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे।
वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स दोहा में 85.88 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इसी के साथ नीरज को नंबर 1 रैंकिंग मिली। नीरज चोपड़ा के लिए ये कामयाबी पूरे देश के लिए फख्र करने का मौका है।
नीरज आगामी 4 जून को नीदरलैंड में होने वाले एफबीके गेम्स 2023 में भी कंपीट करेंगे। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने 13 जून को फ़िनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स 2023 में भाग लेने की भी पुष्टि की है।
Recommended Video
पेरिस 2024 ओलंपिक भी करीब आ रहा है। ऐसे में 2023 का सीज़न नीरज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नीरज बुडापेस्ट में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लेंगे। हांग्जो में अपने डायमंड लीग खिताब और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक डिफेंड करने उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications