Love Story: अपनी शादी में बजरंग पुनिया ने लिए थे 8 फेरे, जानिए कौन हैं इनकी दुल्हनिया?
Bajrang Punia Love Story: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया पर नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके बाद पुनिया अब चार साल तक किसी भी रेसलिंग इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
हालांकि पहलवान से नेता बने बजरंग पुनिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है वो एक साजिश है, क्योंकि वो महिला पहलवानों के साथ खड़े हैं इसलिए उनके साथ ये सब हो रहा है।

फिलहाल बजरंग पुनिया इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। मात्र 7 साल की उम्र से पहलवानी कर रहे बजरंग पुनिया काफी मेहनती हैं और उन्होंने यहां तक का सफर काफी संघर्षों से पार किया है। उनकी पर्सनल जिंदगी भी काफी चर्चित रहती है क्योंकि वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले बजरंगी पुनिया ने दंगल गर्ल्स के नाम से मशहूर बबीता-गीता फोगाट की सबसे छोटी बहन और पहलवान संगीत फोगाट को अपना जीवनसाथी चुना था।
2020 में 'पद्मश्री' पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की शादी चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में हुई थी जिसमें काफी कम लोग शामिल हुए थे क्योंकि कोरोना गाइडलाइंस की वजह से सीमित लोगों को ही शादी में बुलाना था। आपको बता दें कि 2017 में पहली बार दोनों की मुलाकात एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान हुई। धीरे-धीरे, उनकी दोस्ती गहरी हुई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, यह शायद खुद उन्हें भी पता नहीं चला।
दो पहलवानों की वजह से ही ये शादी केवल चर्चित नहीं थी बल्कि इसके पीछे कारण एक और था और वो था आठवां फेरा। जी हां संगीता और बजरंगी ने इस शादी में सात नहीं आठ फेरे लिए थे और ये आठवां फेरा कपल ने अपने लिए नहीं बल्कि'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' के संकल्प के रूप में लिया था। दोनों ने शादी करने के बाद एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया था। इन्हीं सब कारणों से ये शादी काफी दिनों तक सुर्खियां बनी थीं।
शादी के बाद भी दोनों ने अपने-अपने करियर पर फोकस किया। बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। संगीता ने भी अपने खेल में सुधार किया और अपने पति का साथ दिया। दोनों एक-दूसरे के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।












Click it and Unblock the Notifications