Wrestler Sushil Kumar 3.5 साल बाद तिहाड़ जेल से रिहा, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी नियमित जमानत, अब आगे क्या?
Wrestler Sushil Kumar Released From Jail: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) को दिल्ली हाई कोर्ट से 4 मार्च को नियमित जमानत मिलने के बाद 6 मार्च को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। वह करीब 3.5 साल से जेल में बंद थे। इससे पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए उन्हें सात दिन की अंतरिम जमानत मिली थी।
जस्टिस संजीव नरूला की अगुवाई वाली बेंच ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतें भरने की शर्त पर सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) को राहत दी। सुशील कुमार मई 2021 से जेल में बंद थे, जब उन्हें जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

क्या है सागर हत्याकांड? जिसमें सुशील कुमार है आरोपी
2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक घटना हुई थी, जिसमें पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की मौत हो गई थी। इस मामले में सुशील कुमार और उनके साथियों पर धनखड़ व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा। जो कि कथित प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बताया जाता है। जिसके बाद उनकी मई 2021 में गिरफ्तारी हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सागर धनखड़ के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया था, जिससे गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
Wrestler Sushil Kumar को जमानत क्यों मिली?
सुशील कुमार के वकीलों ने हाई कोर्ट में दलील दी कि वह पिछले 3.5 साल से जेल में बंद हैं। अभियोजन पक्ष ने 200 गवाहों की सूची दी थी, लेकिन अब तक सिर्फ 31 गवाहों की गवाही ही पूरी हुई है। मुकदमे की सुनवाई में काफी समय लग सकता है, इसलिए उन्हें देरी के आधार पर जमानत दी जाए। कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए नियमित जमानत दे दी।
पहले भी मिली थी Sushil Kumar को अंतरिम जमानत
जुलाई 2023 में सुशील कुमार को घुटने की सर्जरी के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी। हालांकि, अब हाई कोर्ट ने स्थायी जमानत दे दी है, जिससे वह 3.5 साल बाद जेल से बाहर आ सके।
सागर हत्याकांड में अब आगे क्या होगा?
सुशील कुमार अभी जमानत पर हैं, लेकिन मुकदमे की सुनवाई जारी रहेगी। अगर वह निर्दोष साबित होते हैं, तो उनकी कुश्ती में वापसी की संभावना हो सकती है। लेकिन अगर कोर्ट उन्हें दोषी करार देता है, तो उन्हें कठोर सजा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications