दुनिया के सबसे घातक स्ट्राइकर ने 300 से अधिक फाइट वाले दिग्गज को तीन मुक्कों में ढेर किया
शुक्रवार की शाम ONE Friday Fights 147 के अंतिम मैच में जो कुछ हुआ, उसकी कल्पना कॉम्बैट स्पोर्ट्स के चाहने वालों ने शायद नहीं की होगी। यहां युवा बनाम अनुभव की टक्कर थी, जिसमें रूस के 22 वर्षीय स्ट्राइकर असादुला इमानगज़ालिएव का सामना 39 वर्षीय दिग्गज नोंग-ओ हामा से हुआ।
फैंस को उम्मीद थी कि यह मुकाबला पूरे पांच राउंड तक चलेगा, लेकिन दूसरे राउंड में ही रूसी स्टार ने शानदार अंदाज में जीत हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया और दिखाया कि वह इस डिविजन पर राज करने आए हैं।

चार मिनट से कम समय में किया महान दिग्गज का खेल खत्म
इस महामुकाबले से पहले इमानगज़ालिएव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-0 था। उन्होंने अपने रास्ते में आई हर चुनौती को आसानी से पार किया। लेकिन शुक्रवार को उनका सामना ऐसी शख्सियत से था, जिन्होंने मॉय थाई खेल में हर मुकाम हासिल किया है। असादुला को इस बात की कोई परवाह नहीं थी और उन्होंने अपना सबसे शानदार खेल दिखाया।
22 वर्षीय रूसी स्ट्राइकर ने मैच शुरु होते हुए एक जोरदार पुश किक विरोधी के चेहरे पर लगाकर इरादे जाहिर कर दिए। तीन मिनट के पहले राउंड में उन्होंने दबदबा बनाया। दूसरे राउंड की शुरुआत में उन्होंने विरोधी पर के चेहरे और पेट पर एक के बाद एक तीन पंच जड़े और दिग्गज सीधा मैट पर जा गिरे। रेफरी ने तुरंत मैच खत्म होने का इशारा कर दिया।
इमानगज़ालिएव का अजेय रिकॉर्ड है बरकरार
यह रूसी धुरंधर की ONE Championship में लगातार आठवीं जीत और सातवां फिनिश था। मैच वैसे तो रिक्त ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए था, मगर इमानगज़ालिएव इवेंट से पहले तय वजन पाने में नाकाम रहे थे तो वह मैच जीतकर भी खिताब के हकदार नहीं बन पाए।
दुनिया में हर कोई अब इस बेहतरीन स्ट्राइकर की बात कर रहा है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले मार्शल आर्ट्स जगत के जाने-माने चेहरे और दुनिया के नंबर एक पॉडकास्टर जो रोगन ने इमानगज़ालिएव को सबसे घातक स्ट्राइकर की संज्ञा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications