खेलो इंडिया के तीसरे चरण में स्पोर्ट्स साइंस क्यों है जरूरी? भविष्य की योजना से जुड़ा है मामला

भारत लंबे समय से खेलों में अपनी बड़ी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर की लगातार सफलता में बदलने की कोशिश कर रहा है। देश में बेहतर स्टेडियम, प्रतियोगिताएं, कोचिंग और खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके बावजूद कई बार प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहद छोटे अंतर से पदक से चूक जाते हैं। ऐसे में खेलो इंडिया के तीसरे चरण में स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नॉलोजी को खास अहमियत दी गई है।

आज के प्रतिस्पर्धी गेम्स में जीत और हार के बीच का अंतर कई बार मिलीमीटर, कुछ ग्राम वजन या सेकंड के छोटे हिस्से से तय होता है। खिलाड़ी की तकनीक और फिटनेस अच्छी होने के बावजूद उसकी मानसिक तैयारी, खान-पान, रिकवरी या वातावरण के अनुकूल ढलने की क्षमता प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। स्पोर्ट्स साइंस का उद्देश्य इन्हीं छोटी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने में मदद करना है।

khelo india

सिर्फ प्रतिभा नहीं, साइंटिफिक तैयारी भी जरूरी

मॉडर्न गेम्स में केवल टैलेंट के भरोसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक सफलता हासिल करना मुश्किल है। दुनिया की टॉप खेल शक्तियां खिलाड़ियों की तैयारी के लिए डेटा, वैज्ञानिक विश्लेषण और अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का इस्तेमाल करती हैं।

खेलो इंडिया का तीसरा चरण इसी दिशा में भारत के खेल सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश करता है। इसमें खिलाड़ी की ट्रेनिंग के साथ उसकी फिटनेस, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट से बचाव और प्रदर्शन का वैज्ञानिक मूल्यांकन महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इसका मकसद खिलाड़ी को प्रतियोगिता के समय अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंचने में मदद करना है।

खिलाड़ी के पूरे करियर का डिजिटल रिकॉर्ड

खेलो इंडिया के तीसरे चरण की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक ऐसा डिजिटल सिस्टम विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसमें खिलाड़ी के सफर का रिकॉर्ड शुरुआत से रखा जा सके। इसमें रजिस्ट्रेशन और टैलेंट पहचान से लेकर ट्रेनिंग, प्रतियोगिताओं, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को शामिल जा सकता है।

इसका फायदा यह होगा कि खिलाड़ी जब अलग-अलग एकेडमी, स्टेट लेवल के कार्यक्रम या राष्ट्रीय कैंप में जाए तो उसका पिछला रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध रहे। कोच, डॉक्टर और स्पोर्ट्स साइंटिस्ट एक ही जानकारी के आधार पर खिलाड़ी के लिए बेहतर योजना तैयार कर सकेंगे।

चोटों को रोकने में भी मिलेगी मदद

खेलों में चोट लगना आम बात है, लेकिन हर चोट को केवल दुर्भाग्य नहीं माना जा सकता। कई बार ज्यादा ट्रेनिंग लोड, पर्याप्त आराम न मिलना या शरीर की मूवमेंट में असंतुलन जैसी चीजें गंभीर चोट का संकेत पहले ही दे देती हैं।

स्पोर्ट्स साइंस की मदद से खिलाड़ियों के वर्कलोड, रिकवरी और बायो मैकेनिक्स पर नजर रखी जा सकती है। अगर किसी खिलाड़ी के शरीर में ऐसे संकेत दिखाई देते हैं जो चोट के खतरे की ओर इशारा करते हैं, तो समय रहते ट्रेनिंग में बदलाव या मेडिकल इंटरफेरेंस किया जा सकता है। इससे खिलाड़ी को लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने से बचाने में मदद मिल सकती है। साथ ही उसका करियर भी ज्यादा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।

कई विशेषज्ञ मिलकर बनाएंगे खिलाड़ी की योजना

खेलो इंडिया में स्पोर्ट्स साइंस को केवल मेडिकल सुविधा तक सीमित रखने के बजाय खिलाड़ी की रोजाना तैयारी का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया है। इसके तहत एक्सरसाइज फिजियोलोजी, बायो मैकेनिक्स, न्यूट्रिशन, स्पोर्ट्स साइकोलोजी, फिजियोथेरेपी, स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग और परफोर्मेंस विश्लेषण जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ मिलकर काम कर सकते हैं। हर खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता और जरूरत अलग होती है। इसलिए एक जैसी ट्रेनिंग के बजाय उसके प्रदर्शन और जरूरत के मुताबिक व्यक्तिगत विकास योजना तैयार करना ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

कोच और स्पोर्ट्स साइंटिस्ट्स की भी होगी तैयारी

खेलो इंडिया 3 में खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलों से जुड़े विशेषज्ञों के ज्ञान और प्रशिक्षण को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। प्रस्तावित नेशनल स्पोर्ट्स एजुकेशन स्टैक के जरिए नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन, विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त संस्थानों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की योजना है।

इससे कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट और खेल प्रशासकों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और प्रमाणन व्यवस्था विकसित करने में मदद मिल सकती है। आखिरकार किसी खिलाड़ी की सफलता के पीछे केवल खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी सपोर्ट टीम की भूमिका होती है।

2036 ओलंपिक्स तक की तैयारी में अहम भूमिका

खेलो इंडिया 3 को भारत के लंबे समय के खेल लक्ष्यों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 समर ओलंपिक्स जैसे बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए देश को ऐसी खेल व्यवस्था की जरूरत है जो केवल कुछ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर न रहे।

स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नॉलोजी को मजबूत करने से टैलेंट पहचान से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी तक एक निरंतर सिस्टम बनाने में मदद मिल सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन खिलाड़ियों को मिल सकता है जिन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर से ही वैज्ञानिक सपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाता।

अगर खेलो इंडिया 3 की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है तो भारत में खेल प्रतिभाओं के विकास का तरीका बदल सकता है। लक्ष्य केवल ज्यादा खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ, फिट और प्रतिस्पर्धी बनाए रखना होगा। यही वह अंतर हो सकता है जो भारत को कभी-कभार पदक जीतने वाले देश से लगातार अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल करने वाली खेल शक्ति बनाने में मदद करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+