कौन हैं सुमित अंतिल जो पैरालंपिक गेम्स में लाएंगे गोल्ड मेडल? टोक्यो में भी किया था रिकॉर्ड प्रदर्शन
Who is Sumit Antil: टोक्यो में पिछली बार हुए ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता और देश में उस घटनाक्रम के बाद जैवेलिन थ्रो इवेंट्स के प्रति प्यार भी बढ़ता चला गया। इस बार भी पेरिस में नीरज ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया था। अब एक बार फिर से जैवेलिन थ्रो में मेडल की उम्मीद है।
पेरिस में होने जा रहे पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए सुमित अंतिम स्पर्धा कर रहे हैं। सुमित को इन खेलों में दिग्गज माना जाता है। टोक्यो में हुए पैरालंपिक खेलों में सुमित ने भी धमाकेदार कार्य करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया था। उस दौरान उन्होंने तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

सुमित अंतिल 68.55 मीटर थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया था। इसके अलावा पैरा वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान भी सुमित ने 70.83 मीटर थ्रो करते हुए धमाल मचा दिया था। इसके अलावा सुमित अंतिल ने पैरा एशियाई गेम्स में 73.29 मीटर की दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
सुमित की कहानी भी काफी दर्दनाक रही है। उनका बायाँ पाँव काम नहीं करता है। बचपन में ही उनका पाँव रोड एक्सीडेंट की चपेट में आ गया था। उस समय में उनकी उम्र महज 17 साल की थी। वहां से वह फिर से उठ खड़े हुए। सुमित अंतिल कृत्रिम पाँव का उपयोग करते हैं और दमखम लगातार थ्रो करते हैं। वह इस बार भी गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहते हैं।
सुमित अंतिल पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की एफ64 कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। कैटेगरी का निर्धारण चोट की स्थिति को देखते हुए किया जाता है। किसी की चोट कम होती है और किसी की ज्यादा होती है। अंतिम भारतीय दल के साथ ध्वज वाहक के रूप में आगे होंगे। पेरिस में हाल ही में सिल्वर मेडल जीतकर आए नीरज चोपड़ा की तरफ से भी सुमित को शुभकामनाएँ दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications