Paralympics 2024: कौन हैं नितेश कुमार? गोल्ड मेडल जीत खोल दिया शर्ट, साइना-सिंधु को पछाड़ा
Who is Nitesh Kumar: हरियाणा से आने वाले धांसू शटलर नितीश कुमार ने पैरालंपिक में पैरा-बैडमिंटन फाइनल मैच में जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नितेश कुमार ने फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथल को हरा दिया। मुकाबला तीन सेट तक चला और अंतिम समय में गेम बराबरी पर थे लेकिन नितेश ने इसे जीत लिया।
पैरालंपिक के SL3 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश कुमार का सफर भी आसान नहीं रहा है। एक दुर्घटना के बाद नितेश का जीवन ही बदल गुया। उसमें उन्होंने अपना पाँव गंवा दिया था लेकिन आज का दिन उनके जीवन में हमेशा याद रहने वाला बन गया है।

पैर गंवाने के बाद बदल गया जीवन
नितेश एक इंजीनियर हैं, जिनका कॉलेज के दौरान एक ट्रेन दुर्घटना में जीवन बदल गया, वह अपना पाँव गंवा चुके थे। जिसके परिणामस्वरूप उसके बाएं पैर पर कृत्रिम पाँव लगा दिया गया। छह फीट लंबे नितेश ने कोर्ट पर एक शानदार रिवर्स ड्रॉप शॉट विकसित किया है। पेरिस जाने से पहले उन्होंने छह सप्ताह तक पुलेला गोपीचंद अकादमी में गहन प्रशिक्षण लिया, जिसमें उन्होंने विशिष्ट कौशल पर ध्यान केंद्रित किया।
अंतिम दो सेट में मिली चुनौती
पहला सेट नितेश ने आसानी से अपने नाम कर लिया था और 21-14 से जीत दर्ज की थी लेकिन अगले सेट में ब्रिटिश खिलाड़ी ने चुनौती दी और नितेश को इस सेट में 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अगला सेट दोनों के लिए चुनौती वाला था और नितेश ने 23-21 की करीबी स्कोरलाइन के साथ इसमें जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
साइना-सिंधु को छोड़ा पीछे
साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को भारतीय बैडमिंटन में दिग्गज माना जाता है। दोनों के पास ओलंपिक मेडल है लेकिन यह गोल्ड मेडल नहीं है। साइना नेहवाल ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। सिंधु ने दो मेडल जीते थे। एक बार सिल्वर और एक बाद कांस्य पदक पीवी सिंधु को मिला है। नितेश कुमार ने अब इन दोनों को पछाड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications