Asian Athletics Championship: कौन हैं गुलवीर सिंह, जो सबको पछाड़ बन गए एशिया के बादशाह, जीता गोल्ड

Who is Gulveer Singh: 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह ने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित करते हुए 10,000 मीटर दौड़ में शानदार जीत दर्ज की। एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में 26 वर्षीय इस धावक ने पूरी दौड़ के दौरान संतुलन और धैर्य बनाए रखा और 28 मिनट 38.63 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। रेस आखिरी कुछ लैप तक टक्कर में रही, लेकिन गुलवीर ने निर्णायक मोड़ पर बढ़त लेते हुए पहला स्थान सुनिश्चित कर लिया।

हालांकि उनका समय राष्ट्रीय रिकॉर्ड (27:00.22) से पीछे रहा, फिर भी यह जीत भारतीय लंबी दूरी के धावकों के लिए एशियाई स्तर पर एक महत्वपूर्ण संकेत है कि वे भी अब शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं। पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत के लिए यह तीसरा स्वर्ण पदक है, उनसे पहले पहले हरि चंद ने 1975 और जी लक्ष्मणन ने 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

gulveer singh

कौन हैं गुलवीर सिंह

गुलवीर का जन्म 1 जून 1998 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के अतरौली से आते हैं। ट्रेक और फील्ड में वह लम्बी दूरी की स्पर्धा में ही भाग लेते हैं। 2022 के एशियाई खेलों में वह कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा 2023 के एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे।

उन्होंने अपना अभ्यास गाँव के खेतों में ही शुरू किया था। खेतों की मेड़ पर भागते हुए उन्होंने ट्रेक एंड फील्ड का रुख किया था और आज एक बड़ी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। वह 10000 मीटर स्पर्धा में ही हिस्सा लेते हैं।

रेस वॉक में मिला कांस्य पदक

आज की अन्य बड़ी स्पर्धाओं में भारत को 20 किलोमीटर रेस वॉक में कांस्य पदक मिला है। इसके अलावा अन्य इवेंट्स में सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली है। एचएस प्रणॉय ने भी अपना मुकाबला जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+