कौन हैं 23 साल की ज्ञानेश्वरी यादव? पुलिस वाली महिला ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल
Who is Gyaneshwari Yadav: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने एक और मेडल हासिल कर लिया है और 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग से आया है। भारत की ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस तरह भारत का इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में यह कुल पांचवां पदक हो गया है।
23 साल की ज्ञानेश्वरी ने 199 किलोग्राम वजन के साथ अपना पर्सनल बेस्ट पीछे छोड़ दिया। एक और ख़ास बात यह रही कि उन्होंने स्नेच, क्लीन एंड के सभी छह प्रयासों में सफलतापूर्वक पूरा किया। एक बार भी उनकी तरह से फाउल देखने को नहीं मिला स्पर्धा का गोल्ड मेडल नाइजीरिया की अनोमे अनोलोला ने जीता। कांस्य पदक कनाडा की वेटलिफ्टर ने हासिल किया।

ज्ञानेश्वरी ने स्नेच में अपना बेस्ट वजन 88 किलोग्राम उठाया। पहले दो प्रयासों में वह 82 और 85 किलोग्राम उठाने के बाद तीसरे प्रयास में और ऊपर गईं। क्लीन एंड जर्म में उनका बेस्ट 111 किलोग्राम रहा। उन्होंने पहले और दूसरे पर्यार में 103 और 107 किलोग्राम वजन उठाया था।
नाइजरिया की वेटलिफ्टर ने स्नेच में बेस्ट 93 किलोग्राम भार उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलोग्राम बजन उठाया। दोनों में ज्ञानेश्वरी से ज्यादा वजन होने की वजह से उनके पास गोल्ड मेडल चला गया लेकिन सिल्वर मेडल को भी कम नहीं आंका जा सकता है।
कौन हैं ज्ञानेश्वरी यादव
ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भोंडिया गांव की रहने वाली हैं। साधारण परिवार से आने वाली ज्ञानेश्वरी खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर भी कार्यरत हैं। कम उम्र में ही उनकी उपलब्धियों ने देश का नाम किया है।
क्या हैं ज्ञानेश्वरी की उपलब्धियां?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल के अलावा उन्होंने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा 2023 कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर धमाका किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं और भारत की सबसे होनहार वेटलिफ्टरों में गिनी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
