ना नीरज, ना नदीम! जैवलिन का सबसे लंबा थ्रो है इस दिग्गज के नाम, लिस्ट में कितने नंबर पर हैं गोल्डन बॉय?

जब बात जैवलिन थ्रो की आती है तो भारतीय फैंस की निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिक जाती हैं। वही गोल्डन बॉय जिसने ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाया। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि दुनिया का सबसे लंबा जैवलिन थ्रो नीरज या पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम है- तो जरा रुकिए! क्योंकि रिकॉर्ड की किताब में सबसे ऊपर दर्ज है एक ऐसा नाम, जिसने आज से करीब 30 साल पहले ही इतिहास रच दिया था।

जिस तरह क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 100 शतक का रिकॉर्ड आज भी लीजेंड बना हुआ है, वैसे ही जैवलिन थ्रो में जान जेलेजनी (Jan Zelezny) का 98.48 मीटर का थ्रो एक ऐसी चोटी है जिसे छू पाना आज भी दुनिया के बेस्ट थ्रोअर के लिए सपना है।

Neeraj Chopra

टॉप 1: जान जेलेजनी का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका
1996 में बनाया गया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी अटूट है। कई खिलाड़ियों ने 90 मीटर पार किए, कुछ ने 93-94 मीटर तक पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन 98 मीटर के पार जाना अब तक कोई नहीं कर सका। नीरज, वेटर, रोहलर, नदीम - सब इस रेस में हैं, लेकिन जेलेजनी अभी भी सबसे आगे खड़े हैं।

टॉप 2 और 3: वेटर और रोहलर ने लगाई उड़ान, पर जेलेजनी दूर
दूसरे नंबर पर हैं जर्मनी के जोहान्स वेटर, जिन्होंने 97.76 मीटर तक भाला फेंका है। वेटर को कई बार जेलेजनी का वारिस माना गया, लेकिन वो रिकॉर्ड से थोड़ा दूर रह गए। तीसरे नंबर पर फिर एक जर्मन एथलीट थॉमस रोहलर हैं, जिनका बेस्ट थ्रो 93.90 मीटर है। दोनों ने अपनी थ्रोइंग से दुनिया को चौंकाया, लेकिन टॉप पर पहुंचने से रह गए।

टॉप 5 में शामिल फिनलैंड और ग्रीस
चौथे नंबर पर फिनलैंड के अकी परवियानेन हैं, जिन्होंने 93.09 मीटर तक का थ्रो किया है। पांचवें नंबर पर ग्रीस के एंडरसन पीटर्स हैं जिनका बेस्ट थ्रो 93.03 मीटर रहा।

नीरज चोपड़ा: ताजा एंट्री, अब 24वें नंबर पर
भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने हाल ही में दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का थ्रो किया और 90 मीटर क्लब में एंट्री ली। इस थ्रो के साथ वो विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे ठीक ऊपर हैं जर्मनी के बोरिस हेनरी (90.44m) और नीचे मैक्स डेह्निंग (90.20m) हैं। नीरज की ये थ्रो ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि अब तक सिर्फ 26 खिलाड़ी ही इस 90 मीटर क्लब में शामिल हो सके हैं।

सबसे लंबी दूरी तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

  • 1 - जान ज़ेलेज़नी (चेक गणराज्य) - 98.48 मीटर
  • 2 - जोहान्स वेटर (जर्मनी) - 97.76 मीटर
  • 3 - थॉमस रोहलर (जर्मनी) - 93.90 मीटर
  • 4 - अकी परवियानेन (फिनलैंड) - 93.09 मीटर
  • 5 - एंडरसन पीटर्स (ग्रीस) - 93.03 मीटर
  • 6 - अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 92.97 मीटर
  • 7 - जूलियस येगो (केन्या) - 92.72 मीटर
  • 8 - सर्गेई मकारोव (रूस) - 92.61 मीटर
  • 9 - रेमंड हेचट (जर्मनी) - 92.60 मीटर
  • 10 - एंड्रियास हॉफमैन (जर्मनी) - 92.06 मीटर
  • 11 - कोन्स्टेंटिनोस गैट्सियोडिस (ग्रीस) - 91.69 मी
  • 12 - एंड्रियास थोरकिल्ड्सन (नॉर्वे) - 91.59 मी
  • 13 - तेरो पिटकामाकी (फिनलैंड) - 91.53 मी
  • 14 - स्टीव बैकली (ग्रेट ब्रिटेन) - 91.46 मी
  • 15 - चाओ-त्सुन चेंग (ताइवान) - 91.36 मीटर
  • 16 - ब्रेक्स ग्रीर (यूएसए) - 91.29 मी
  • 17 - जूलियन वेबर (जर्मनी) - 91.06 मी
  • 18 - जैकब वाडलेज्च (चेक गणराज्य) - 90.88 मी
  • 19 - किम्मो किन्नुनेन (फिनलैंड) - 90.82 मी
  • 20 - वादिम्स वासिलिव्स्किस (लातविया) - 90.73 मी
  • 21 - मैग्नस किर्ट (एस्टोनिया) - 90.61 मी
  • 22 - सेप्पो रैटी (फिनलैंड) - 90.60 मीटर
  • 23 - बोरिस हेनरी (जर्मनी) - 90.44 मीटर
  • 24 - नीरज चोपड़ा (भारत) - 90.23 मीटर
  • 25 - मैक्स डेहिंग (जर्मनी) - 90.20 मीटर
  • 26 - केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) - 90.16 मीटर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+