वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी का फिल्मी सपना, जेम्स बॉन्ड के हीरो निभाएंगे बड़े पर्दे पर उनका किरदार
हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसके खेल जीवन की सफलता पर एक शानदार फिल्म बने, जिसे दुनिया भर के फैंस देखकर प्रेरणा ले सकें। कुछ ऐसी ही हरसत ब्रिटेन के धाकड़ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी भी रखते हैं।
"द जनरल" के नाम से मशहूर 29 वर्षीय फाइटर 17 अक्टूबर को होने वाले ONE Championship के इवेंट ONE SAMURAI 4 में अपने खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएंगे। उनका सामना होगा टोक्यो में जापान के लोकल हीरो और पूर्व चैंपियन हिरोकी अकिमोटो से, जो दोबारा बेल्ट को पाने के अरमान के साथ रिंग में कदम रहेंगे।

फिल्मों के प्रीमियर में अपनी झलक दिखा रहे हैं चैंपियन
ब्रिटेन के सबसे बड़े और मशहूर फाइटर जोनाथन हैगर्टी को रेड कार्पेट पर आने का न्यौता समय-समय पर मिलता रहता है। उन्होंने पिछले कुछ समय में बड़ी फिल्मों के प्रीमियर में शिरकत भी है। सिल्वर स्क्रीन की यह दुनिया उन्होंने काफी रास भी आ रही है।
उन्होंने इस बारे में बताया, "मुझे इन प्रीमियर में जाकर मजा आ रहा है। अगर मुझे किसी दिन फिल्मों में हिस्सा बनने का मौका मिलेगा तो ना नहीं कहूंगा। मैं किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगा। मुझे लगता है कि मैं इसमें अच्छा करूंगा।"
फिल्मी 'जेम्स बॉन्ड' डेनियल क्रेग से करवाना चाहते हैं अपना रोल
लंदन निवासी स्ट्राइकर ने मार्शल आर्ट्स मे जबरदस्त कामयाबी हासिल की है और वह दो खेलों व दो डिविजन में ONE वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। उनकी कहानी भी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि कौन उनके रोल को अच्छे से निभाएगा तो उनका जवाब वह नाम था, जिन्होंने कई जेम्स बॉन्ड फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है।
उन्होंने कहा, "डेनियल क्रेग मेरा रोल निभाने के लिए परफेक्ट रहेंगे। फ्रेडी हैगर्टी (उनके छोटे भाई) मेरे युवा अवतार में नजर आ सकते हैं और मैं चाहूंगा कि फिल्म एक नॉकआउट से साथ खत्म हो।"


Click it and Unblock the Notifications
