Paris Olympics 2024: 10,500 एथलीट, 32 खेल, 329 मेडल्स, ओलंपिक में इस बार दिखेंगे 4 नए खेल
Paris Olympics 2024, Latest News: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। इसका आखिरी इवेंट्स 11 अगस्त को होगा। समर ओलंपिक के इस सीजन में कुछ विशेष चीजों को भी जोड़ा गया है। पेरिस एक दशक से इस आयोजन की तैयारी कर रहा है, जिसका लक्ष्य इसे पिछले ओलंपिक से बेहतर बनाना है।
सीन नदी पर होगा उद्घाटन समारोह
ओलंपिक का उद्घाटन हर बार बड़े स्टेडियमों या मैदानों में आयोजित होते रहे हैं। लेकिन पिछले समारोहों के विपरीत साल 2024 का उद्घाटन समारोह सीन नदी पर होगा। हजारों एथलीट नाव से नदी पार करेंगे और एफिल टॉवर की ओर बढ़ेंगे। जो काफी अलग होगा, इससे खिलाड़ियों को भी एक अलग अनुभव प्राप्त होने की उम्मीद है।

चार नए खेल शामिल
इस साल ओलंपिक में चार नए खेल शामिल किए गए हैं। ब्रेकडांसिंग, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग जैसे खेल पहली बार शामिल किया जाएगा। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक के कुछ खेल, जैसे कराटे, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल इस बार शामिल नहीं किए जाएंगे।
मेडल भी होंगे खास
पेरिस ओलंपिक के मेडल भी विशिष्ट हैं। सभी मेडल में एफिल टॉवर से लोहा शामिल है, जो फ्रांस की भावना का प्रतीक है। गोल्ड मेडल का वजन 529 ग्राम, सिल्वर मेडल का 525 ग्राम और ब्रॉन्ज मेडल का 455 ग्राम है। इन ओलंपिक का प्रतीक भी उतना ही खास है। इसमें फ्रांसीसी संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाले तत्व शामिल हैं। डिजाइन का उद्देश्य फ्रांस और उसके प्रतिष्ठित स्थलों का सार दर्शाना है।
10,500 एथलीट, 32 खेल, 329 मेडल्स
इस बार ओलंपिक में किसी भी नए खेल के लिए कोई भी भारतीय एथलीट क्वालीफाई नहीं कर पाया है। यह पिछले वर्षों की तुलना में एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जब भारतीय एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेते थे। ओलंपिक के अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10,500 निर्धारित की गई है। इनमें 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है। यानी इस साल ओलंपिक में कुल 329 मेडल्स बांटे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications