क्या साइना नेहवाल को तलाक से मिली है एलिमनी की रकम? जानिए इस मामले का पूरा सच
Saina Nehwal: बैडमिंटन में भारत की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप का तलाक हो गया है। साइना ने खुद सामने आकर इस बारे में जानकारी दी। इन्स्टाग्राम पर उन्होंने एक स्टोरी डालते हुए इसकी जानकारी शेयर की और लोगों से निजता का सम्मान करने का निवेदन भी किया।
शादी के 7 साल बाद साइना और पारुपल्ली कश्यप ने तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया लेकिन यहां एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है। सवाल यह है कि तलाक के बाद साइना नेहवाल को बतौर एलिमनी कितनी रकम मिली होगी। पारुपल्ली कश्यप भी बैडमिंटन में भारत के शानदार खिलाड़ी रहे हैं।

क्या Saina Nehwal ने ली है एलिमनी
साइना और पारुपल्ली ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया और दोनों ही पुलेला गोपीचंद एकेडमी से आते हैं। ऐसे में शायद एलिमनी की रकम नहीं ली गई होगी। साइना और कश्यप का तलाक अचानक हुआ है जिसकी पहले कोई चर्चा नहीं थी। साइना ने शायद पारुपल्ली कश्यप से कोई रकम नहीं ली। फ़िलहाल तो इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Sania Nehwal के पास नहीं पैसों की कमी
साइना नेहवाल खुद पैसों के मामले में कम नहीं हैं और उनकी कमाई का अधिकतर हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से ही आता है। वह पद्मभूषण और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 45 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। खेल से रिटायर होने के बाद उनकी कमाई विज्ञापनों के जरिये ज्यादा होती है, महीने भर में वह करीबन 40 लाख की कमाई करती हैं।
पारुपल्ली कश्यप की कम है नेटवर्थ
हालांकि साइना नेहवाल की तुलना में उनके एक्स हसबैंड पारुपल्ली कश्यप की कमाई उतनी नहीं है, वह करोड़ों के मालिक तो हैं लेकिन साइना से काफी पीछे रह जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो पारुपल्ली कश्यप करीबन 13 करोड़ के मालिक हैं। उनके पास साइना की तरह विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट आदि नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications