रोहित यादव ने की पाकिस्तान के अरशद नदीम की बेइज्जती, कॉमनवेल्थ गेम्स में चटाई ऐसी धूल जो रहेगी जीवन भर याद

Rohit Yadav: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन दोनों के अलावा एक और भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया, जिसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है।

भारत के तीसरे जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव भले ही पदक नहीं जीत सके, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को पीछे छोड़ दिया। अरशद नदीम से मुकाबले को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर सके।

rohit yadav

रोहित यादव ने ऐसे छोड़ा अरशद नदीम को पीछे

रोहित यादव ने फाइनल में 81.56 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिसके दम पर वह छठे स्थान पर रहे। दूसरी ओर पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम अपनी लय हासिल नहीं कर सके। उनका पहला प्रयास फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 77.41 मीटर का थ्रो किया, जो पूरे मुकाबले में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। तीसरी कोशिश में वह सिर्फ 75.39 मीटर तक ही पहुंच सके और अंत में आठवें स्थान पर रह गए। भले ही रोहित यादव पदक से दूर रहे, लेकिन ओलंपिक चैंपियन को पीछे छोड़ना उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला प्रदर्शन माना जा रहा है।

चोट के बाद शानदार वापसी

कोहनी की सर्जरी के बाद रोहित को लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। वापसी के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स जैसा बड़ा मंच उनके लिए खुद को साबित करने का मौका था। हालांकि वह पोडियम तक नहीं पहुंच सके, लेकिन दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के बीच उन्होंने यह दिखा दिया कि वह फिर से अपनी लय हासिल कर रहे हैं।

भारत ने जैवलिन में दिखाया दम

भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने 86.93 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता, जबकि यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 89.75 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता।

भारत के तीनों जैवलिन खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई थी। दो खिलाड़ियों ने मेडल जीते, जबकि तीसरे खिलाड़ी रोहित यादव ने पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को पीछे छोड़कर भारतीय जैवलिन की गहराई का भी शानदार उदाहरण पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+