विरोधियों पर ताबड़तोड़ अंदाज में टूटने वाले फाइटर ने बयां किया एक्सीडेंट का दर्द

थाई फाइटर सुरियानलैक के लिए बीते कुछ महीने एक के बाद एक चुनौतियों से भरे रहे हैं। पहले उन्हें मई महीने में एक करीबी मैच में हार मिली और फिर अगस्त में मैच की तैयारी से पहले एक बेहद दर्दनाक एक्सीडेंट का शिकार हो गए, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

अब यही धाकड़ फाइटर पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापसी करने जा रहा है। उनका सामना इस शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 34 में 19 वर्षीय अजेय स्टार रुस्तम यूनुसोव से होगा, जो कि अपने करियर में 17 मैच जीत चुके हैं।

Suriyanlek

रनिंग पर निकले स्टार को पीछे से वैन ने मारी टक्कर

फाइट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सुरियानलैक रनिंग के लिए निकले, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। एक वैन ने उन्हें टक्कर मारी और वह पूरी तरह से सुध-बुध खो बैठे। उन्हें लगी गंभीर चोटों की वजह से मैच से भी अपना नाम वापस खींचना पड़ा।

उन्होंने दुर्घटना को याद करते हुए बताया, "मुझे एक कार ने टक्कर मार दी और 17 टांके लगे और पूरे शरीर पर घाव हो गए थे। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है। जब मुझे टक्कर लगी तो मुझे कुछ याद नहीं है, मैं बेहोश हो गया था। मैं उस समय रनिंग के लिए निकला था"

सबसे ज्यादा बोनस जीतने वाले स्टार पूरे जोश में उतरने के लिए तैयार

ONE Friday Fights में अपने धमाकेदार प्रदर्शनों के दम पर 30 साल के सुरियानलैक ने सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस बोनस जीते हैं और वह ONE Championship में 11 शानदार जीत भी दर्ज कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य एक अपराजित स्टार को हराकर 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना है और वह इसके लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

उन्होंने कहा, "यही मेरा लक्ष्य है। अगर मैं रुस्तम को हरा देता हूं तो किसी के लिए भी तैयार रहूंगा। लेकिन मेरा मुख्य लक्ष्य ONE रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतना है और मैं इसके लिए हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+