ओलंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया ने दहेज में मांगी ऐसी रकम, दुल्हन के परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा
Ravi Dahiya: भारतीय कुश्ती जगत के सुपरस्टार और टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवान रवि दहिया अब नए अखाड़े में उतर गए हैं, वह है वैवाहिक जीवन का अखाड़ा। रवि दहिया ने अपनी निजी जिंदगी शुरू करते हुए शादी कर ली है। इसमें दहेज़ चर्चा का विषय बन गया।
जिस लड़की ने इस ओलंपिक हीरो का दिल जीता है, उनका नाम रिचा है। रिचा भी हरियाणा के सोनीपत जिले से ही आती हैं और एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिचा ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और वह एमए इंग्लिश की पढ़ाई कर रही हैं (या हाल ही में पूरी की है)।

दोनों परिवारों ने मिलकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाया है, जो उनके सरल और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है। रवि दहिया ने इस शादी में समाज के लिए एक मिशाल भी पेश की है।
रवि दहिया ने कितना लिया दहेज़
दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को दरकिनार करते हुए रवि दहिया ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उनकी शादी सादगी भरे तरीके से हुई, जहां उन्होंने अपने ससुराल पक्ष से केवल एक रुपया शगुन के तौर पर स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है और लोग सराहना भी कर रहे हैं। एक नेशनल हीरो से इसी तरह के कार्य की उम्मीद की गई थी।
दो वजहों से खास बना 30 नवंबर
रिपोर्ट्स की मानें, तो रवि दहिया के लिए 30 नवंबर का दिन दो वजहों से खास बन गया। उनकी शादी रिचा के साथ इसी दिन हुई। इसके अलावा दशकों पहले उनके माता-पिता की शादी भी इसी दिन हुई थी। इस वजह से यह तारीख उनके लिए काफी खास बन गई।
रवि दहिया ने टोक्यो में आयोजित 2020 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में हासिल की थी। 28 वर्ष की उम्र में वह शादी के बंधन में बंध गए।












Click it and Unblock the Notifications