Paris 2024: भारत के लिए रमिता ने किया शूटिंग में कमाल, 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics: शूटिंग में अब भारत के शूटरों की नजरें जमी हैं। पेरिस ओलंपिक के पहले दिन भारत के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर ने धमाका करते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली थी। अब रमिता जिंदल ने भी जलवा दिखाया है और सटीक निशाना लगा दिया।

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रमिता ने फाइनल में जगह हासिल कर ली है। इससे भारत को एक पदक मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वह 631.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और अब पदक के लिए खेलने के लिए तैयार है।

ramita jindal

इस इवेंट का फाइनल मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाना है। इसी इवेंट में एक और भारतीय महिला हिस्सा ले रही थीं लेकिन उनके शॉट निशाने से चूक गए और इधर-उधर जाकर लगे। इससे उनको बाहर का रास्ता देखना पड़ा। इस शूटर का नाम इलावेलिन वलारिवन है।

इलावेलिन वलारिवन फाइनल में पहुँचने की तरफ बढ़ते हुए पिछड़ गई और उसके बाद उनको वापसी करने का मौका नहीं मिल पाया। वह दसवें स्थान के साथ बाहर हो गई। फाइनल में जाने के लिए उनको अपना अभियान टॉप आठ में समाप्त करने था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वह बाहर हो गईं। फाइनल में होने पर भारत को एक पदक की उम्मीद रहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+