मिसाइल धमाकों के बीच स्वदेश लौटीं पीवी सिंधु, दुबई से भारत में आकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
PV Sindhu News: इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध की स्थिति के दौरान एयरपोर्ट पर फंसी भारतीय बैडमिंटन दिग्गज पीवी सिंधु वापस लौट आई हैं। दुबई की तरफ से वापस फ्लाईट ऑपरेशन शुरू होने पर वह स्वदेश आ गई हैं।
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट (PV Sindhu News)
सिंधु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले कुछ दिन बहुत ही तनावपूर्ण और अनिश्चितता से भरे रहे, लेकिन मैं घर वापस आकर वाकई बहुत आभारी महसूस कर रही हूं। उन शानदार ग्राउंड टीमों, दुबई अधिकारियों, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस व्यक्ति का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इस बेहद कठिन समय में आगे बढ़कर हमारा इतना ख्याल रखा। आपकी संवेदनशीलता और प्रोफेशनलिज्म के लिए शब्द कम हैं।

एयरस्पेस बंद होने से उड़ानें थीं रद्द
दो दिन पहले पीवी सिंधु ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि एयरपोर्ट पर बिताया गया हर घंटा डर और अनिश्चितता से भरा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एयरस्पेस बंद होने से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सिंधु ने पुष्टि की कि वह और उनकी टीम सुरक्षित हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर हजारों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना हुआ है। भारतीय उच्चायोग लगातार उनकी सुरक्षा के लिए संपर्क में है।
धमाकों के बीच बीता डर का साया
पीवी सिंधु ने एक ट्वीट में लिखा कि हालात पल-दर-पल डरावने होते जा रहे हैं। कुछ समय पहले जहां हम रुके हुए थे, वहां पास ही एक बड़ा धमाका हुआ। मेरे कोच धुएं और मलबे के काफी करीब थे, जिसके चलते उन्हें तुरंत वहां से भागना पड़ा। वह हम सभी के लिए बेहद तनावपूर्ण क्षण था। राहत की बात यह है कि स्थानीय अधिकारियों और भारतीय राजनयिकों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। सिंधु ने जानकारी दी कि उन्हें और उनके कोच को अब एक सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों और दुबई प्रशासन के अथक प्रयासों की सराहना की।
पिता ने दी बड़ी जानकारी
हैदराबाद में ANI से फोन पर बात करते हुए पीवी सिंधु के पिता रमण ने राहत भरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 3 बजे मेरी बेटी से बात हुई है। उसने कहा कि भारतीय दूतावास पूरी तत्परता से उसकी देखभाल कर रहा है और उसे सुरक्षित रूप से एक होटल में ठहरा दिया गया है।" दूतावास की इस त्वरित कार्रवाई से सिंधु के परिवार ने संतोष व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications