'मेरे पति मेरे पैसों को,' विनोद कांबली की हालत पर PV Sindhu ने तोड़ी चुप्पी, खुद को लेकर किया बड़ा खुलासा
PV Sindhu: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की कंडीशन को देखकर हर कोई चिंतित हुआ है। हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने वाले कांबली की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है लेकिन अब भी उनको काफी परेशानी में देखा गया है। उनको चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सचिन तेंदुलकर के साथ कांबली की मुलाक़ात का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कई प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। सचिन तेंदुलकर से मिलते हुए वह उनको पहचान तक नहीं पाए थे। इसे लेकर भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

PV Sindhu की तरफ से क्या कहा गया
पीवी सिंधु का कहना है कि कांबली का वह वीडियो देखकर मैं भावुक हो गई थी। सिंधु ने NDTV से बातचीत करते हुए एक खास मैसेज भी दिया। उनका कहना था कि मैंने वह वीडियो देखा था। पैसे का निवेश ऐसे करना चाहिए, जो भविष्य में काम आए। आपको ज्यादा खर्च करने से बचना चाहिए।
PV Sindhu ने दिया खास मैसेज
सिंधु ने कहा कि जब आप टॉप एथलीट होते हैं, तो काफी समर्थन मिलता है। टैक्स भी देना चाहिए, वरना आप दिक्कत में आ सकते हैं। मेरे निवेश का ध्यान मेरे पैरेंट्स रखते हैं और पति भी इसका ध्यान रखते हैं, मुझे कभी खराब आर्थिक कंडीशन का सामना नहीं करना पड़ा। आपको ऐसे लोग चाहिए, जो सभी तरह से दिशा दिखा सके।
गौरतलब है कि विनोद कांबली के दिमाग में ब्लड क्लोट की बात डॉक्टर्स ने कही थी। इस वजह से ही उनकी हेल्थ में परेशानी देखने को मिली है। उनके पाँव भी उस तरह काम नहीं करते हैं। कुछ लोग उनको पकड़कर ले जाते हैं।
अस्पताल से वापस आने के बाद एक कार्यक्रम में कांबली को देखा गया था, वहां सुनील गावस्कर के पाँव छूते हुए दिखे थे। इसके अलावा पृथ्वी शॉ के गाल पर भी उन्होंने हाथ फेरा। कांबली की स्थिति वहां थोड़ी बेहतर नज़र आ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications