एशियन गेम्स की नई तारीखों का हुआ ऐलान, इस साल कोविड की वजह से कर दिया गया था स्थगित
नई दिल्ली, जुलाई 19। कोरोना महामारी के कारण स्थगित किए गए एशियन गेम्स की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले इन गेम्स का आयोजन इसी साल सितंबर में होना था, लेकिन चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण इन गेम्स को स्थगित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब एशियाई ओलंपिक काउंसिल ने इन गेम्स को अगले साल यानि 2023 सितंबर में ही आयोजित कराने का फैसला लिया है।

गेम्स की नई तारीख
AOC की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर 2023 से लेकर 8 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। गेम्स का आयोजन चीन के ही हांग्जो शहर में किया जाएगा। बता दें कि इसी साल 6 मई को एशियन गेम्स को स्थगित करने का फैसला लिया गया था।
आपको बता दें कि मई कुछ महीने पहले तक चीन में कोरोना का कहर बहुत अधिक था। ऐसे में एशियन गेम्स के आयोजन पर लगातार खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में आयोजकों ने एक टास्क फोर्स गठित की थी, जिसने तय किया था कि गेम्स के आयोजन को टाल दिया जाए। इस साल एशियन गेम्स 10 से 25 सितंबर के बीच में होने थे।
ओसीए ने बयान में कहा, 'कार्यबल ने पिछले 2 महीनों में चीन ओलंपिक समिति (सीओसी), हांग्जो एशियाई खेलों की आयोजन समिति (एचएजीओसी) और अन्य हितधारकों के साथ खेलों के आयोजन के लिए उपयुक्त समय ढूंढने काफी विचार-विमर्श किया. इन खेलों के आयोजन को अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की तारीखों से अलग रखना था।'












Click it and Unblock the Notifications