Paralympics Mein Aaj Kon Jeeta: भारत के लिए आज किसने जीता मेडल, दिन भर के प्रदर्शन पर नज़र
Paralympics 2024 Mein Aaj Kon Jeeta: पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारत ने आज अलग-आग इवेंट्स में कई मेडल जीते और एक गोल्ड मेडल भी मिला। भारत को और गोल्ड मेडल भी मिल सकते थे लेकिन वहां सिल्वर से ही संतुष्ट होना पड़ा। भारत के लिए नितेश कुमार ने पैरा-बैडमिंटन में गोल्ड जीता।
शूटिंग में भारत को निराशा हाथ लगी। डिसकस थ्रो में योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता। सुहास यतिराह को गोल्ड मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा। उनका मुकाबला एकतरफा रहां। 2 सितम्बर को भारत के प्रदर्शन का लेखा-जोखा नीचे देखा जा सकता है।

- पैरा-बैडमिंटन के मिक्स डबल्स SH6 कांस्य पदक मैच में सोलईमलई और सुमाती की जोड़ी को हार मिली।
- मेंस सिंगल्स SL3 में नितेश कुमार ने इतिहास रच दिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने ब्रिटिश खिलाड़ी को पराजित किया।
- पैरा-बैडमिंटन महिला सिंगल्स में तुलसीमती मुरुगेसन ने कांस्य पदक जीता। यह SU5 कैटेगरी का मैच था, इसी में मनीषा रामदास ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
- पैरा-बैडमिंटन में SH6 मिक्स्ड डबल्स में भारत के लिए शुभान और मारलिना ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
- पैरा-शूटिंग में निहाल और आमिर दसवें और ग्यारहवें स्थान पर रहे, वे टॉप आठ में जगह नहीं बना पाए।
- डिसकस थ्रो के एफ56 कैटेगरी इवेंट में योगेश कथुनिया ने भारत के लिए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
- पुरुष पैरा-बैडमिंटन के SL4 में सुहास यतिराह को गोल्ड मेडल मैच में हार मिली और सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
- कम्पाउंड आर्चरी में शीतल देवी और राकेश सेमीफाइनल में हार गए लेकिन कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।
- सुकांत कदम पुरुष पैरा-बैडमिंटन एसएल4 के कांस्य पदक मैच में फ्रेडी सेतियावान से हार गए।
- जैवेलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications