Paris Olympics: पिछले ओलंपिक की मेडलिस्ट लवलीना की क्वार्टर फाइनल में हार, भारत का टूटा सपना
Paris Olympics: महिला बॉक्सिंग में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत की लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उम्मीदें थीं क्योंकि पिछले ओलंपिक में लवलीना ने कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। लवलीना को पराजित का सामना करना पड़ा है।
लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में अपनी बाउट में हारकर बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही भारत की उम्मीदों को एक तगड़ा झटका लगा है। उनका मुकाबला चीन की ली कियान से थी। वह नम्बर एक सीड मुक्केबाज हैं। लवलीना ने इस बार अपने भार वर्ग में बदलाव किया था।

इस मुकाबले में लवलीना को 4-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने मुकाबला करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। जजों का निर्णय चीनी मुक्केबाज के पक्ष में रहा। लवलीना के पंच भी आज उस तरह के नहीं थे, जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी।
टोक्यो में कांस्य जीतने वाली लवलीना ने इस बार 75 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेने का फैसला लिया था। इससे पहले भारत के निशांत देव को भी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारत के इस मुक्केबाज की हार पर सोशल मीडिया पर बवाल हुआ और फैसले पर भी सवाल उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications