Paris Olympics Mei Aaj kaun jeeta 26 July: पेरिस ओलंपिक में आज कौन क्या जीता, यहां देखें पूरी लिस्ट

Paris Olympics Mei Aaj kaun jeeta 26 July: भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 के 16 खेलों में हिस्सा लेने के लिए बेताब हैं। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के 117 खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। 26 जुलाई यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले ओंलपिक के पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लेकिन मुकाबलों की शुरुआत शनिवार यानी 27 जुलाई से किया जाना है।

26 जुलाई को क्या रहा खास

ओलंपिक की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ इस बार पेरिस में किया गया। 26 जुलाई की शाम को खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। ओपनिंग सेरेमनी के लिए पॉप सिंगर लेडी गागा सहित कई दिग्गजों को बुलावा भेजा गया था। ओलंपिक सेरेमनी इस बार कुछ अलग तरीके से की गई है।

Paris Olympics 1

कार्तिक आर्यन ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने 'पेरिस ओलंपिक 2024' में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'चंदू चैंपियन' से मुरलीकांत पेटकर के रूप में अपनी एक तस्वीर शेयर की। एथलीटों को अपनी शुभकामनाएं भेजते हुए, कार्तिक ने एक हार्दिक नोट लिखा कि पेरिस ओलंपिक 2024 में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं। चंदू चैंपियन में एक एथलीट की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव और सम्मान रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कही ये बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम सैनी ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी तरफ से सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। आप खेल जगत के सबसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए देश की उम्मीदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत भर में लाखों लोग अपने एथलीटों के दमदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फ्रांस में रेल लाइनों पर हमला

फ्रांस की राजधानी में पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है। खिलाड़ियों का जमावड़ा लग चुका है और सीन नदी पर ऐतिहासिक ओलंपिक सेरेमनी की तैयारी भी पूरी हो गई है। इस बीच फ्रांस की हाई स्पीड रेलवे लाइनों पर हमला हुआ है, जिससे रेल ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फ्रांस की नेशनल रेल कंपनी एसएनसीएफ ने शुक्रवार को कहा कि हाई-स्पीड लाइनों पर कई संदिग्ध गतिविधियां हुई हैं। इसकी वजह से हाई रिस्क वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दिन रेलवे ट्रैफिक में बाधा सामने आई।

उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

ध्वजवाहक : पीवी सिंधू (बैडमिंटन) और अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)

टेबल टेनिस : मनिका बत्रा

टेनिस : रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और श्रीराम बालाजी

निशानेबाजी : अंजुम मौदगिल, सिफत कौर सामरा, ऐश्वर्य प्रताप सिह तोमर और अनीश

घुड़सवारी : अनुष अग्रवाला

गोल्फ: शुभंकर शर्मा

हॉकी : कृष्ण पाठक, नीलकांत शर्मा और जुगराज सिंह

जूडो : तूलिका मान

तीरंदाजी : दीपिका कुमारी और तरूणदीप राय

मुक्केबाजी : लवलीना बोरगोहेन

पाल नौकायन : विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन

तैराकी : श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+